ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : ओम शांति चौक स्थित गौरव पेट्रोल पंप सील… 14 सालों से जमा नहीं किया था संपत्तिकर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : ओम शांति चौक स्थित गौरव पेट्रोल पंप सील… 14 सालों से जमा नहीं किया था संपत्तिकर

By Mohan Rao
Published: October 3, 2024
Share
भिलाई निगम ने सील किया गौरव पेट्रोल पंप
SHARE

भिलाई। कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड मार्ग पर ओम शांति चौक स्थित गौरव पेट्रोल पंप को भिलाई निगम की टीम ने गुरुवार को सील कर दिया है। वैशाली नगर जोन-2 के अंतर्गत आने वाले इस पेट्रोल पंप के संचालक द्वारा विगत 14 वर्षों से निगम में संपत्तिकर की राशि जमा नहीं की। इसे लेकर समय समय पर पंप संचालक को नोटिश दिया गया इसके बाद भी संपत्तिकर नहीं पटाया गया। आयुक्त बजरंग दुबे के निर्देश पर गुरुवार को पंप को सील कर दिया गया।

नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के जोन क्रमांक 02 वैशाली नगर स्थित ओम शांति ओम चौक के पास स्थित गौरव पेट्रोल पम्प को आयुक्त बजरंग दुबे के आदेश पर सील किया गया। गौरव पेट्रोल पम्प के संचालक द्वारा विगत 2011-12 से अब तक संपत्तिकर एवं अन्य कर की राशि निगम कोष में जमा नहीं कराई गई। संपत्तिकर जमा करने के लिए बार-बार नोटिस भी जारी किया गया था। गौरव पेट्रोल पंप पर संपत्तिकर की राशि 16 लाख 36 हजार 934 रुपए बकाया है।

आयुक्त बजरंग दुबे के संज्ञान में जैसे ही इसकी जानकारी सामने आई उन्होने नगर निगम अधिनियम की धारा 175 के तहत कुर्की वारंट जारी कर पेट्रोल पम्प को सील करने का आदेश दिया। आदेश के परिपालन में जोन राजस्व अधिकारी जेपी तिवारी अपने दल के साथ गौरव पेट्रोल पम्प पर उपस्थित हुए। उनको देखकर सभी आना कानी करने लगे। संचालक द्वारा कहा गया कि आज कल में जमा करा देंगे। छूट भी मांगी गई हालांकि निगम की टीम ने अपनी कार्रवाई की। आयुक्त के आदेश का परिपालन हुआ गौरव पेट्रोल पम्प  पर नगर निगम का विधिवत ताला चपड़ा लगाकर नियमानुसार सीलिंग की कार्यवाही की गई। आयुक्त बजरंग दुबे ने कहा कि जिन्होंने ने भी संपत्तिकर की राशि जमा नहीं की है उनको निगम द्वारा नोटिस जारी किया जा चुका है। सभी पर कार्यवाही की जाएगी। समय अवधि के अंतर्गत संपत्तिकर की राशि जमा करना अनिवार्य है। कार्रवाई के दौरान अरूण सिंह, दिनेश बेलचंदन, कन्हैया यादव, मंगल जांगड़े, राजेन्द्र सिंह, विष्णु सोनी, गौरकरण कुर्रे, खेमराज आदि उपस्थित रहे।

राजस्थान के बाद अब यूपी में पुजारी को बनाया निशाना, जमीन विवाद पर मारी गोली
गुस्ताखी माफ: दिमाग में गोबर भरा होना अब अच्छा है
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के बाद पठान से जॉन अब्राहम का लुक रिवील, जानें क्यों बने विलेन
बस्तर के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी… बकावंड तहसील मुख्यालय में हर माह 15 दिन लगेगा एसडीएम कार्यालय, स्टेडियम भी बनाया जाएगा… मुख्यमंत्री ने की घोषणा
अम्मी विर्क जुड़ेंगे राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फ्रेंचाइज़ी ‘गड्डे गड्डे चा 2’ में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नेशनल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ के दिव्यांग क्रिकेटरों का चयन, भिलाई में होगा सेलेक्शन कैंप
Next Article CG Breaking : एक चप्पल ने पहुंचाया हत्यारे तक, दो दिन पहले मिली थी महिला की लाश… चौंकाने वाली है हत्या की वजह

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?