ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : शास्त्री नगर में चाकूबाजी करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मांफी मांगते दिखे आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : शास्त्री नगर में चाकूबाजी करने वाले बदमाशों का पुलिस ने निकाला जुलूस, मांफी मांगते दिखे आरोपी

By Mohan Rao
Published: September 30, 2024
Share
आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस
SHARE

भिलाई। शास्त्री नगर कैंप-1 में बीती रात दो भाइयों को चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपियों को सोमवार को छावनी पुलिस ने जुलूस निकाला। जिस जगह पर बदमाशों ने चाकूबाजी की थी वहां सीन रीक्रिएट करने के साथ ही चारों आरोपियों को पूरे शास्त्री नगर में पैदल घुमाया गया। इस दौरान बदमाश कान पकड़कर अपने किए की माफी मांगते दिखे। इस दौरान शास्त्री नगर के लोग बाहर निकल गए और यह नजारा देखने लगे।

बता दें रविवार आधीरात को छावनी पुलिस को सूचना मिली कि शास्त्री नगर कैंप-1 में कुछ लोगों के बीच काफी विवाद हुआ है। वहां दो भाइयो को चाकू मारने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुरानी रंजिश में  प्रतीक वासनिक व उसके भाई अश्विन को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को शास्त्री अस्पताल सुपेला लेकर पहुंची। यहां से प्रतीक की गंभीर हालत हो देखते हुए उसे बीएम शाह रेफर किया गया। बीएम शाह में आधीरात को उसका ऑपरेशन किया गया हालांकि अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कान पकड़कर बदमाशों ने मांगी माफी

इधर घटना के बाद छावनी पुलिस ने आधी रात को ही आरोपियों की धरपकड़ शुरू की गई। छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने दल बल के साथ दबिश दी और रात 3 बजे तक अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक आरोपी को जिम के अंदर से दबोचा गया। साथ ही तीन अन्य बदमाशों को भी पुलिस ने पकड़ा। पकड़े आरोपियों में पुरुषोत्तम यादव, तुषार निर्मलकर, राकेश साहू और चरनू को गिरफ्तार किया गया।

शास्त्री नगर में आरोपियों को घुमाया
आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को छावनी पुलिस ने सीन रीक्रिएट किया। इसके लिए चारों आरोपियों को घटना स्थल पर ले जाया गया। घटना स्थल पर मौजूद गवाहों से आरोपियों की पहचान कराई गई और यह भी जानकारी ली कि किस प्रकार हमला हुआ। इसके बाद पुलिस से भी आरोपियों को शास्त्री नगर में पैदल घुमाया। इस दौरान आरोपी बोलते रहे कि अपराध करना पाप है पुलिस हमारी बाप है। सीन रीक्रिशन के बाद पुलिस आरोपियों को वापस थाने ले गई।

देखें वीडियो…..

भिलाई में धूमधाम से मनाया गया मंकिनम्मा संब्रालु, शोभायात्रा में जुटे हजारों श्रद्धालु… झांकियों ने किया आकर्षित
CG News : तीन नरकंकाल मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस व फोरिंसिक टीम जांच में जुटी
शासकीय योजनाओं से लोगों की जेब में पहुंचा पैसा, अर्थव्यवस्था हुई सुदृढ़: मंत्री उमेश पटेल
सीएम बघेल की बड़ी पहल: इन विद्यार्थियों के लिए शुरू होगी 4 नए प्रयास आवासीय विद्यालय
बेंगलुरु से पटना जा रहे विमान की इमर्जेंसी लैंडिंग, 139 यात्री और क्रु मेंबर थे सवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गडकरी ने छत्तीसगढ़ को दी 10 हजार करोड़ की सौगात, सड़कों के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती गडकरी ने छत्तीसगढ़ को दी 10 हजार करोड़ की सौगात, सड़कों के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती
Next Article लेजेंडरी एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवार्ड की घोषणा, छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने कह दी यह बात

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?