ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Railway Breaking : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट, छत्तीसगढ़ से चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

Railway Breaking : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट, छत्तीसगढ़ से चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें

By Mohan Rao
Published: September 30, 2024
Share
रेलवे, Railway
SHARE

भिलाई। दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 519 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 1 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच किया जाएगा। हर साल त्योहारों के अवसर पर रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है। इस वर्ष इन स्पेशल ट्रेनों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की गई है।

गौरतलब है कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्वों के दौरान लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की भारी भीड़ को सुगम एवं आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए रेलवे द्वारा इस वर्ष भी विशेष ट्रेनों का संचालन करने की तैयारी की गई है। दो महीने की अवधि के दौरान ये स्पेशल ट्रेनें लगभग 6000 फेरे लगाएंगी और बड़ी तादाद में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेंगी।

पिछले वर्ष भी भारतीय रेल द्वारा बड़ी संख्या में त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया था और इन ट्रेनों ने कुल 4,429 फेरे लगाए थे, जिनके माध्यम से लाखों की संख्या में यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा प्राप्त हुई थी। जाहिर है कि हर साल दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देश भर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर प्रस्थान करते हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए ये त्योहार न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि परिवारों से मिलने का भी एक अहम अवसर होते हैं। हर साल त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ की वजह से अधिकांश ट्रेनों में दो-तीन महीने पहले से ही टिकट वेटिंग लिस्ट में चली जाती हैं। इसी को देखते हुए रेलवे द्वारा इस वर्ष भी त्योहारों के अवसर पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।

दुर्ग, रायपुर के रास्ते 6 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
08893 गोंदिया – सांतरागाछी दुर्गा पूजा स्पेशल, फेरे के लिए – गोंदिया से 04 एवं 09 अक्टूबर 2024
08894 सांतरागाछी – गोंदिया, दुर्गा पूजा स्पेशल 2 फेरे के लिए – सांतरागाछी से 05 एवं 10 अक्टूबर 2024
08895 गोंदिया – छपरा छठ पूजा स्पेशल 2 फेरे के लिए – गोंदिया से 03 एवं 04 नवंबर 2024
08896 छपरा – गोंदिया छठ पूजा स्पेशल, 2 फेरे के लिए – छपरा से 04 एवं 5 नवंबर 2024
08897 गोंदिया – पटना छठ पूजा स्पेशल, 2 फेरे के लिए – गोंदिया से 03 एवं 04 नवंबर 2024
08898 पटना – गोंदिया छठ पूजा स्पेशल, 2 फेरे के लिए – पटना से 04 एवं 05 नवंबर 2024

भारत में पहली बार तीनों सेनाएं करेंगी अंतरिक्ष अभ्यास, जनरल अनिल चौह्नान ने इन बातों पर दिया जोर
CG Crime : शरीर का दर्द भगाने का झांसा देकर दुष्कर्म, हिमाचल से पकड़ाया निर्मल बाबा
श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन छत्तीसगढ़ के मंदिरों में होगी पूजा-अर्चना और गंगा आरती
एलबम स्टार गौरव का न्यू ईयर धमाका, एक जनवरी को रिलीज होगा, होगेंव दीवाना
मालगाड़ी के 15 डिब्बे डिरेल होने से आवाजाही ठप, कई ट्रेनों के रूट बदले तो कई रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : शास्त्री नगर में चाकूबाजी, दो युवकों पर जानलेवा हमला… गंभीर हालत में भर्ती
Next Article जनादेश दिवस, विधानसभा चुनाव, भाजपा को जनादेश, सीएम विष्णुदेव साय, एक्स पर पोस्ट, जनता का आभार, Mandate Day, Assembly Elections, Mandate to BJP, CM Vishnudev Sai, Post on X, Gratitude to the public, साइंस कालेज में दिखेगा भारतीय सेना का शौर्य, सैन्य प्रदर्शनी में देख सकेंगे युद्धक टैंक व उन्नत उपकरण, सीएम साय ने जताई खुशी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?