ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लालच में फंस गए दो व्यापारी : नाबालिग चोर को पकड़कर कर रुपए से भरा बैग रख लिया, अब पहुंचे जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

लालच में फंस गए दो व्यापारी : नाबालिग चोर को पकड़कर कर रुपए से भरा बैग रख लिया, अब पहुंचे जेल

By Mohan Rao
Published: September 28, 2024
Share
लालच में फंसे व्यापारी
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में दो व्यापारियों को अपने लालच के कारण जेल की हवा खानी पड़ रही है। दोनों व्यापारियों ने चोरी कर भाग रहे नाबालिग से रुपए से भरा बैग छीन लिया और उसे भगा दिया। इसके बाद उन रुपयों को उस दुकानदार को देने के बजाए खुद रख लिया। दुकान में चोरी की शिकायत के बाद पुलिस जब नाबालिग आरोपी तक पहुंची तो उसने सारा किस्सा बताया। इसके बाद पुलिस ने दोनों व्यापारियों को भी गिरफ्तार किया और जेल भेजा।

दरअसल यह पूरा मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। पुरानी बस्ती के लाखे नगर के पास लक्ष्मी कलेक्शन नाम की कपड़े की दुकान है। गुरुवार तड़के इस दुकान में सेंधमारी हुई। सुबह जब दुकान का स्टाफ और मालिक अंदर गए। तो उन्होंने देखा कि काउंटर के आसपास का सामान भी बिखरा हुआ है। इसके अलावा ऊपर छत के दरवाजे के ताले टूटे हुए हैं। दुकान से लगभग 4 लाख रुपए की चोरी हुई। जिसके बाद आजाद चौक पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस जांच के दौरान जब सीसी टीवी खंगाले गए तो चोरी का पूरा वीडियो सामने आ गया। सीसी टीवी फुटेज के अनुसार चोर ने गुरुवार तड़के 3 बजकर 56 मिनट में छत के रास्ते दुकान में एंट्री की। चोर ने छत में लगे दो दरवाजा के लॉक को तोड़ दिया। फिर वह सीढ़ी से होते हुए नीचे आ गया। वह दुकान में काउंटर के पास पहुंच गया। चोर ने काउंटर के पास इधर-उधर जांच पड़ताल की। फिर उसने डस्टबिन में रखी पॉलिथीन को उठा लिया। उसे हाथों में फंसा कर वह गल्ले का लॉक तोड़ने लगा। जिससे की फिंगरप्रिंट मेटल में न आए। काफी मशक्कत करने के बाद उसने गल्ले को तोड़ दिया। फिर उसमें रखे नकद रुपए को अपने जेब में रख लिया। सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पुलिस नाबालिग तक पहुंची। इसके बाद नाबालिग से पुलिस को सारा किस्सा बताया।

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह चोरी के रुपए एक बैग में भरकर भाग रहा था। इतने में उसे 2 व्यापारियों ने पकड़ लिया। उन्होंने बैग को देखा तो उसमें पैसे भरे हुए थे। उन्होंने चोर को भगा दिया और पैसे को खुद रख लिया। इसके बाद नाबालिग के बताए अनुसार पुलिस ने दोनों व्यापारियों को गिरफ्तार कर लिया था। यह व्यापारी सत्यम विहार कॉलोनी निवासी पंकज केवलानी(25) और मंगल बाजार निवासी आयुष गंगवानी(22) है। इनकी मटेरियल सप्लाई की दुकान है। इन दोनों आरोपियों के पास से 1 लाख 43 हजार जब्त किया गया है। दोनों को न्यायिक रिमांड भी जेल भे दिया गया।

धान खरीदी में 8.14 करोड़ का फर्जीवाड़ा, मुंगेली में राइस मिलर व समिति प्रबंधक सहित 5 आरोपी गिरफ्तार
Gustakhi Maaf: बिहार में मानव बलि के विरोध में 5 लोगों की बलि
निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए दर निर्धारित… सुविधाओं के अनुसार अस्पतालों को इन श्रेणियों में बांटा…. राज्य शासन ने जारी किए निर्देश
धान खरीदी को कलेक्टर ने अधिकारियों की ली बैठक, दिए निर्देश, डीओ कटने के 7 दिन के भीतर करें धान का उठाव
वनांचल के 2030 छोटे-बड़े नालों में लगभग 05 लाख 86 हजार हेक्टेयर भूमि होगी उपचारित: वन मंत्री अकबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को सीएम साय व केन्द्रीय मंत्री ने सराहा, कहा- प्रदूषण में आएगी कमी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को सीएम साय व केन्द्रीय मंत्री ने सराहा, कहा- प्रदूषण में आएगी कमी
Next Article मोदी ने दिलाया था स्वच्छता का संकल्प, छत्तीसगढ़ में बना जनांदोलन, केन्द्रीय मंत्री ने भी की सराहना मोदी ने दिलाया था स्वच्छता का संकल्प, छत्तीसगढ़ में बना जनांदोलन, केन्द्रीय मंत्री ने भी की सराहना

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?