ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कल से थम जाएगा मानसून : झमाझम बारिश से सुबह की शुरुआत, 7 जिलो में यलो अलर्ट… जानिए क्या कहता है मौसम विभाग
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कल से थम जाएगा मानसून : झमाझम बारिश से सुबह की शुरुआत, 7 जिलो में यलो अलर्ट… जानिए क्या कहता है मौसम विभाग

By Mohan Rao Published September 26, 2024
Share
मौसम : डेेमो पिक
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का समय आ गया है। 27 सितंबर से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां कम हो जाएंगी। मौसम केन्द्र रायपुर ने इस संबंध में जानकारी दी है। यही नहीं मानसून की गतिविधियां कम होने से एक दिन पहले 7 जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस बीच गुरुवार की सुबह छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के कुल आंकड़ों की बात करें तो 1 जून से अब तक प्रदेश में 1176 मिमी बारिश हुई है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी प्रदेश में मानसून सक्रिय है। प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। सर्वाधिक वर्षा स्टेशन बरमकेला (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) में 09 सेमी दर्ज की गयी। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.1°C AWS सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2°C अम्बिकापुर में दर्ज किया गया।

यह है वर्षा के आंकड़े
बरमकेला 9 सेमी, सरिया 8 सेमी, नयाबाराद्वार 5 सेमी, कुसमी, कुनकुरी, गंगालूर, चंद्रपुर, हसौद, बिलाईगढ़-4 सेमी, कोमाखान, खड़गवा, पुसौर, बड़ेराजपुर, सारंगढ़, डभरा, भोपालपटनम, बस्तर, तोकापाल, जशपुरनगर, मालखरौदा, बागबहार, शंकरगढ़, फरसगांव 3 सेमी, अकलतरा, रामचन्द्रपुर, बम्हनीडीह, घरघोड़ा, सुकमा, कवर्धा, दौरा कोचली, कटघोरा, रामानुजनगर, राजपुर, नवागढ़, मुकडेगा, शिवरीनारायण, कुडा, बलौदा, रायगढ़, केशकाल, जगरगुंडा, छाल, गादीरास, बसना, अड़भार, भनपुरी, मैनपुर, डौंडीलोहारा 2 सेमी तथा अधिकांश स्थानों पर इससे कम वर्षा हुई।

हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर गिरेगी बिजली
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा फिरोजपुर, सिरसा, चूरू, अजमेर, माउंट आबू, दीसा, सुरेंद्रनगर, जूनागढ़ और 21 डिग्री उत्तर/70 डिग्री पूर्व से होकर गुजर रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में स्थित चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुका हुआ है। एक द्रोणिका, उत्तर कोंकण से दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर स्थित उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से होते हुए दक्षिण बांग्लादेश तक समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैली हुई है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुकी हुई है। इसके कारण शुक्रवार को प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात एवं कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

Mohan Rao September 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जमकर बैठ जाइए! मस्ती और हंसी का हंगामा लेकर आ रही है मडगांव एक्सप्रेस जमकर बैठ जाइए! मस्ती और हंसी का हंगामा लेकर आ रही है मडगांव एक्सप्रेस
Next Article CG Breaking : महिला की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर की अश्लील पोस्ट, तीन माह बाद पकड़ाया शातिर

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?