ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पति ने की पत्नी की हत्या, बोरे में बंद कर बाड़ी में छिपाई लाश… ससुराल में रह रहा था आरोपी
Share
Notification Show More
Latest News
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट
October 15, 2026
छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
October 15, 2026
हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : पति ने की पत्नी की हत्या, बोरे में बंद कर बाड़ी में छिपाई लाश… ससुराल में रह रहा था आरोपी

By Mohan Rao Published September 20, 2024
Share
हत्या का आरोपी संजय गौड़
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास बस्ती में हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ससुराल में आपसी विवाद के बाद पत्नी की हत्या की और शव को बोरे में बंद कर घर के पास ही बाड़ी में छिपा दिया। इसके बाद वह अपने घर रुआबांधा गया और अपने भाई को सारी बात बताई। उसके भाई ने आरोपी को थाने लेजाकर सरेंडर कराया तब जाकर यह मामला खुला। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भिलाई नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रुआबांधा निवासी संजय गौड़ पिछले कुछ दिनों से अपनी पत्नी के आरती के साथ उसके मायके में रह रहा था। संजय गौड़ के ससुराल में उसकी सास व ससुर के साथ पत्नी का भाई रहते हैं। बताया जा रहा है कि संजय गौड का अक्सर अपनी पत्नी से विवाद होता रहता था लेकिन ससुराल वालों ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। गुरुवार रात को भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया संजय गौड़ ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

हत्या के बाद संजय गौड़ ने लाश को बोरे में बंद किया और बाड़ी में छिपा दिया। इस बात की घर पर किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। हत्या के बाद रात को संजय गौड़ रातभर सोया और सुबह-सुबह रुआबांधा अपने घर चला गया। घर पहुंचने के बाद संजय गौड़ ने अपने भाई को हत्या की बात बताई। यह सुनने के बाद उसके भाई ने भिलाई नगर थाने में जाकर संजय गौड़ को थाने में सरेंडर करवाया। पुलिस को जानकारी होने के बाद हत्या का मामला खुला। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल हत्या की वजह का पता नहीं चला है।

पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी
थाना प्रभारी भिलाई नगर प्रशांत मिश्रा ने बताया कि आरोपी संजय गोड़ अपने ससुराल में रहता था। वह रुआबांधा बस्ती का रहने वाला है। 11 साल पहले इसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसका एक बच्चा है, जबकि आरती से उसके दो बच्चे हैं। संजय के दोनों बड़े बच्चे दादा-दादी के पास रुआबांधा में रहते हैं, जबकि 3 साल के छोटे बच्चों के साथ वह अपने ससुराल में रह रहा था। फिलहाल भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

तकनीक, संस्कृति, नवाचार और युवा नेतृत्व का संगम बनेगा भिलाई, शामिल होंगे 20 हजार से ज्यादा स्टूडेंट

छत्तीसगढ़ में सरकार ने बढ़ाई ने दीपावली की छुट्टियां, 10 की जगह 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता : कृषि मंत्री नेताम के निर्देश पर जांच शुरू

Mohan Rao September 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, सीएम साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति
Next Article Bhilai Breaking : विवादित अर्चना टॉवर में खुला सुजुकी का शोरूम, निगम ने कराया बंद…. बताई यह वजह

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?