ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : लोन दिलाने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी, ऋषिकेश से पकड़ाया शातिर ठग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : लोन दिलाने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी, ऋषिकेश से पकड़ाया शातिर ठग

By Mohan Rao
Published: September 16, 2024
Share
ठगी का आरोपी पकड़ाया
SHARE

भिलाई। लोन दिलाने के नाम पर 12 लाख की ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शातिर ने पहले लोन दिलाने के लिए प्रार्थी से 2 लाख रुपए ले लिए और इसके बाद 19 लाख 46,000 रुपए प्रार्थी के बैक आफ बडोदा के खाते में जमा करवा दिया। इसके बाद सेक्यूरिटी के नाम पर हस्ताक्षर करवाकर ब्लैंक चेक ले लिया और 10 लाख रुपए खाते से पार कर दिए। वापस मांगने पर घुमाता रहा और एक दिन फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित की शिकायत अपराध दर्ज किया गया। वर्ष 2023 के इस मामले में पुलिस ने आरोपी को अब जाकर गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषिकेश उत्तराखंड में परिवार के साथ छिपा हुआ था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जितेन्द्र सिंह वशिष्ट ने इस संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया था। उसने बताया कि अमित कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं को स्टेंट बैंक भिलाई सेक्टर 01 में लोन डिपार्टमेंट का कर्मचारी बताया। जितेन्द्र सिंह को लोन दिलाने के नाम पर दस्तावेज एवं 02 लाख रुपए लिए। इसके बाद होम फर्स्ट फायनेंस बैंक से 19 लाख 46 हजार रुपए उसके बैंक आफ बडोदा के खाते में जमा करवाया। इसके बाद आवेदक से सिक्युरिटी के नाम पर 7 चेक ले लिए और एक चेक लगाकर 10 लाख रुपए अपने बैंक ऑफ बडौदा के खाते में जमा करा लिया।

इसका पता चलने पर जितेन्द्र सिंह ने उससे पूछा। तो उसने पुरे पैसे एक दो दिन में वापस कर देने का वादा किया। इसके बाद उसने अपना फोन बंद कर दिया और परिवार सहित फरार हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी अमित कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ 12,00,000 रुपए की ठगी का मामला दर्ज किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री जितेन्द्र शुक्ला एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी एवं थाना प्रभारी नेवई आनंद शुक्ला के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पता तलाश की जा रही थी।

आरोपी अमित श्रीवास्तव घटना के बाद से लगातार मोबाइल बंद कर फरार था। हालांकि पुलिस आरोपी की लगातार पता तलाश कर रही थी। इस दौरान पुलिस को पता चला कि अमित श्रीवास्तव कुछ दिन नागपुर में रहने के बाद वहां भी कुछ लोगों से पैसे लिया और ऋषिकेश उत्तराखंड भाग गया। इसके बाद दुर्ग पुलिस की एक टीम ऋषिकेश पहुंची और अमित कुमार श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर भिलाई ले आई। थाने में पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक आनंद शुक्ला, एएसआई रामचंद कंवर, आरक्षक भानुप्रताप यादव, लक्ष्मीनारायण, संतोष कोमा, छत्रपाल वर्मा, हेमशंकर, ओमप्रकाश श्रीवास का विशेष योगदान रहा है।

फिर से शुरू होगा सी-मार्ट, मदर्स मार्केट की दुकानें भी खुलेंगी, आयुक्त पाण्डेय ने निरीक्षण कर अफसरों को दिए निर्देश
दूरदर्शन ने समाज को वैचारिक रूप से समृद्ध करने और संस्कारों को संवारने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ का खतरा….भारतीय रेलवे का फैसला… 16, 17 व 18 मई को चलने वाली कई ट्रेनों को किया रद्द
दुर्ग में युवक की हत्या, रात को घर से निकला और सुबह मिली मौत की खबर… तीन संदेही हिरासत में
कोरोना ने बढ़ाई चिंता: देश में लगातार पांचवें दिन 40 हजार से ज्यादा नए केस…. बढ़ रहे सक्रिय मामले
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वेदांता एल्युमिनियम ने विद्युत् उद्योग के लिए पेश किए दो नए उत्पाद वेदांता एल्युमिनियम ने विद्युत् उद्योग के लिए पेश किए दो नए उत्पाद
Next Article CG Crime : बंद बोरी में मिली सिर कटी लाश, महानदी के किनारे ग्रामीणों ने देखा… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?