ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चाकू की नोक पर विवाहिता से दुष्कर्म कर भागा बदमाश, दो माह बाद आया पुलिस के हाथ
Share
Notification Show More
Latest News
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह
October 16, 2026
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

चाकू की नोक पर विवाहिता से दुष्कर्म कर भागा बदमाश, दो माह बाद आया पुलिस के हाथ

By Mohan Rao Published September 13, 2024
Share
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में घर पर अकेली महिला से चाकू की नोकर पर दुष्कर्म करने वाले बदमाश को पुलिस ने दो माह की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया है। घटना दो माह पहले की है। इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 75, 78, 87, 351(2), 64(1) के तहत अपराध दर्ज किया था। इसके बाद से लगातार आरोपी की खोजबीन की जा रही थी। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को झारसुगुड़ा (ओड़िसा) से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मामला जिले के चौकी करडेगा थाना तपकरा का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसा विवाहित महिला ने 25 जुलाई 2024 को थाना तपकरा पहुंचकर अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसका पति 9 जुलाई 2024 को काम करने मुंबई चला गया। उसी दिन करीब 3 बजे महिला के मोबाइल पर अज्ञात का कॉल आया और उसने कहा कि वह उससे मिलना चाहता है। तब महिला ने कहा कि वह उसे जानती नहीं इसलिए नहीं मिलेगी। इसके बाद रात 10.30 बजे किसी ने उसके कमरे में टॉर्च मारा तो वह चिल्लाई तो उसका ससुर जाग गया। यह देख बदमाश भाग गया। इसके बाद अज्ञात ने महिला को फिर फोन कर कहा कि वह उससे मिलने आया था क्यों नहीं मिली। अज्ञात ने इस बार अपना नाम सागर यादव बताया और फोन काट दिया।

इसके बाद 14 जुलाई 2024 के रात करीब 10.30 बजे महिला के घर का दरवाजा खटखटाने पर उसने खोला तो सामने एक युवक खड़ा था जिसने अपना नाम सागर यादव बताया। इससे पहले की महिला कुछ समझ पाती उसने चाकू दिखाकर महिला का मुंह दबा दिया जबरन खींचते हुए घर के पीछे एक पेड़ के नीचे ले गया और दुष्कर्म किया। महिला ने किसी तरह मुंह से उसका हाथ हटाया और जोर से चिल्लाने लगी। महिला के चिल्लाने पर सागर यादव भाग गया। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई।

इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने चौकी प्रभारी करडेगा को आरोपी की अविलंब पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये थे। विवेचना दौरान मुखबिर एवं सायबर सेल से आरोपी के झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन के पास मौजूद होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर आरोपी सागर यादव को हिरासत में लिया और जशपुर लेकर पहुंची। इस पूरी कार्रवाई में एएसआई उमेश प्रभाकर चौकी प्रभारी करडेगा, प्रधान आरक्षक मुकेश कुमार, आरक्षक कलेश्वर साय पैंकरा, सायबर से उप निरीक्षक नसीरूद्दीन अंसारी, एएसआई हरिशंकर राम, आरक्षक अनिल सिंह का विशेष योगदान रहा।

You Might Also Like

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

स्वच्छता पखवाड़ा : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चला अभियान, यात्रियों को किया गया जागरूक

Mohan Rao September 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 330 # 13 Sep 2024
Next Article Collector-SP Conference : सीएम साय ने की समीक्षा… कहा- अपराधियों के मन में हो कानून का भय, पीड़ितों को मिले न्याय

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?