ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good News : दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत जल्द दौड़ेगी पटरी पर, तैयारी में जुटा रेलवे… जानिए कब होगा ट्रायल रन
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway News

Good News : दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत जल्द दौड़ेगी पटरी पर, तैयारी में जुटा रेलवे… जानिए कब होगा ट्रायल रन

By Mohan Rao Published September 7, 2024
Share
वंदेभारत एक्सप्रेस
SHARE

8 घंटे 30 मिनट में पूरा होगा 565 किमी का सफर,
छत्तीसगढ़ ओडिशा और आंध्रप्रदेश के लोगों को मिलेगा लाभ

भिलाई। दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही पटरी पर दौड़ेगी। रेलवे ने इसके लिए लगभग अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संकेत है कि इसी सप्ताह ट्रेन का रैक पहुंच जाएगा और पहला ट्रायल रन 12 से 15 सितंबर के आसपास  होगा। यह ट्रेन मात्र 8.30 घंटे दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच 565 किमी का सफर तय कर लेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्रप्रदेश के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की तैयारी लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हो गई थी। लेकिन किसी कारणवश तब इस ट्रेन को पटरी पर नहीं लाया जा सका। अब एक बार फिर नए सिरे से रेलवे ने कवायद तेज कर दिया है। इस वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत दुर्ग से होगी। यह ट्रेन दुर्ग से रायपुर, खरियार रोड, टिटिलागड़ और विजयनगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी। रायपुर रेल मंडल ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। रेलवे बोर्ड से नोटिफिकेशन आते ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ की यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी
बता दें कि अभी बिलासपुर से नागपुर के बीच वंदे भारत का परिचालन हो रहा है। छत्तीसगढ़ की यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। रेलवे सूत्रों के मुताबिक देश भर में 10 अलग-अलग स्थानों से वंदे भारत चलेगी। उसमें एक छत्तीसगढ़ को मिलने जा रही है। दुर्ग से शुरू होने वाली इस नई वंदे भारत ट्रेन का छत्तीसगढ़ में रायपुर, महासमुंद, ओडिशा में खरियार रोड, टिटिलागड़ व रायगढ़ा तथा आंध्रप्रदेश के विजयनगरम में स्टॉपेज होगा। यह ट्रेन दुर्ग से सुबह 6 बजे चलेगी और 565 किलोमीटर की दूरी तय कर दोपहर 2:30 बजे के करीब विशाखापट्टनम पहुंच जाएगी। वहां से दोपहर करीब 3:15 बजे चलेगी और रात 11:50 पर दुर्ग लौटेगी।

दुर्ग के कोचिंग यार्ड में होगा ट्रेन का मेंटेनेंस
नई वंदे भारत ट्रेन की साफ सफाई और रखरखाव दुर्ग रेलवे स्टेशन के कोचिंग यार्ड में होगा। यहां पर वंदे भारत ट्रेन की रैक के अनुरूप एक पिट लाइन में आवश्यक फेरबदल कर व्यवस्था बना ली गई है। इस ट्रेन को दुर्ग के लोको पायलट सहित अन्य रनिंग स्टाफ टिटिलागड़ तक लेकर जाएंगे। आगे विशाखापट्टनम तक ट्रेन लेकर जाने की जवाबदेही टिटिलागड़ का रनिंग स्टाफ संभालेगा। विशाखापट्टनम से वापसी के समय टिटिलागड़ से फिर एक बार दुर्ग का स्टाफ ट्रेन को लेकर पहुंचेगा। इस ट्रेन के लिए चिन्हित पायलट और असिस्टेंट पायलट की ट्रेनिंग पहले ही पूरी हो चुकी है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao September 7, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 324 # 07 Sep 2024
Next Article गौ-तस्करी का नया तरीका : पैदल ले जा रहे थे एमपी के बूचड़खाने…. चार तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?