ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भाजपा का सदस्यता अभियान : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कल करेंगे दुर्ग जिले में अभियान का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Latest News
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह
October 16, 2026
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भाजपा का सदस्यता अभियान : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कल करेंगे दुर्ग जिले में अभियान का शुभारंभ

By Mohan Rao Published September 3, 2024
Share
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
SHARE

दुर्ग। बुधवार 4 सितंबर को दुर्ग जिले की भाजपा सदस्यता अभियान की शुरुआत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे। जिले में सदस्यता अभियान का उदघाटन कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे राजनांदगांव बाईपास स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पाण्डेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, ईश्वर साहू, जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

बता दें 02 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हाथों भाजपा का सदस्य बनकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की, इसके बाद 3 सितंबर यानी मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के हाथों सदस्यता ग्रहण कर प्रदेश में इस अभियान का शुरुआत की। इसी कड़ी में बुधवार 4 सितंबर को दुर्ग जिले में प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा सदस्यता अभियान का शुभारंभ करेंगे।

सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए भाजपा सदस्यता अभियान के जिला संयोजक राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने बताया कि जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के निर्देशन में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर जिला, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यशालाएं संपन्न हो चुकी हैं, इसके बाद मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर सदस्यता अभियान टोलियों का गठन हो चुका है। 5 सितंबर को दुर्ग जिले के सभी 13 मंडलों में सदस्यता अभियान का उदघाटन विधायक, पूर्व विधायक एवं जिले के वरिष्ठ नेतागण करेंगे, इसके पश्चात 6 सितंबर से 17 सितंबर तक घर-घर संपर्क करके बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी ने विश्व के सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव हासिल किया है। भाजपा का यह गौरव बरकरार रहेगा। राष्ट्रीय नेता और सांसद, विधायक से लेकर के बूथ स्तर के कार्यकर्ता तक सभी को सदस्यता अभियान में जुटना है, प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम दो सौ सदस्य और अधिकतम कुल प्राप्त वोटों के 75 प्रतिशत सदस्य बनाने हैं।

जिला सदस्यता टोली के सदस्य रविशंकर सिंह, रोहित साहू, उषा टावरी और डॉ.  मानसी गुलाटी ने बताया कि बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी के संकल्प, विचारधारा, पंच निष्ठाओं और डबल इंजन की केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व जनहित के कार्यों की जानकारी भी जनता को देंगे। दुर्ग जिले में सदस्यता का पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के लिए पार्टी के कार्यकर्ता तत्पर हैं। सदस्यता अभियान के तहत चार तरीकों से नए सदस्य बनाए जाएंगे. पहला- मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर, दूसरा- क्यूआर कोड स्कैन करके, तीसरा- नमो ऐप के जरिए और चौथा- भाजपा की वेबसाइट के जरिए लोग पार्टी की सदस्यता ले सकेंगे।

You Might Also Like

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

Mohan Rao September 3, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में गौ-विज्ञान परीक्षा : टॉपर को मिलेगा 51 हजार नगद, 7 सितंबर से रजिस्ट्रेशन
Next Article छत्तीसगढ़ में 53 एएसआई बने एसआई, डीजीपी ने जारी किया आदेश… देखें सूची

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?