जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग साली से दुस्कर्म करने वाले जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने नाबालिग साली को घर पर अकेला पाया और उसकी नीयत बिगड़ गई। पीने के लिए पानी मांगा और जब नाबालिग पानी लेकर पहुंची तो उससे दुष्कर्म कर फरार हो गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 अगस्त 2024 की दोपहर को 17 वर्षीय नाबालिग पीडिता अपने घर का पर आराम कर रही थी। इस दौरान पड़ोस गांव का रहने वाला रामनारायण ठाकुर घर पहुंचा। रामनारायण रिश्ते में नाबालिग का जीजा है और अक्सर घर पर आना जाना लगा रहता है। 30 अगस्त को जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि नाबालिग घर पर अकेली है। इसके बाद उसने पानी मांगा। जब नाबालिग पानी लेकर पहुंची तो दूसरे कमरे में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
शिकायत मिलने पर पुलिस ने धारा 64(1), 332(ख) बीएनएस एवं धारा 4 पक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रामनारायण ठाकुर घटना के बाद फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा आरोपी की तत्काल पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी। विवेचना दौरान मुखबिर की सूचना पर सीतापुर क्षेत्र से उक्त आरोपी रामनारायण को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उक्त आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी रामनारायण ठाकुर को जेल भेजा गया है।
पूरी कार्रवाई में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनित पाण्डेय, आरक्षक प्रभात टोप्पो, ताराचंद मिरेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह कहा है कि प्रकरण अत्यंत संवेदनशील है, इस प्रकरण में फरार आरोपी रामनारायण ठाकुर को सीतापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तारी टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारियों को नगद इनाम से पुरष्कृत किया गया है।




