ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़, तेलंगाना व महाराष्ट्र का मोस्ट वांटेड नक्सली गिरफ्तार, 24 लाख इनाम और 35 से ज्यादा मामलों में रहा शामिल
Share
Notification Show More
Latest News
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह
October 16, 2026
दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

छत्तीसगढ़, तेलंगाना व महाराष्ट्र का मोस्ट वांटेड नक्सली गिरफ्तार, 24 लाख इनाम और 35 से ज्यादा मामलों में रहा शामिल

By Mohan Rao Published August 30, 2024
Share
नक्सली लीडर गिरफ्तार
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ, महाराष्ट्र व तेलंगाना का मोस्ट वांटेड नक्सली लीडर को गिरफ्तार करने में बीजापुर पुलिस को सफलता मिली है। तीन राज्यों में 35 से ज्यादा मामलों में शामिल उक्त नक्सली लीडर पर 24 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। बीमार होने के कारण उसे उसके साथी इलाज के लिए ले जा रहे थे इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। नक्सली लीडर के कब्जे से पुलिस ने 80 हजार रुपए नकद, नोटबुक, नक्सली वर्दी व दवाइयां बरामद की हैं।

छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुरुवार को महाराष्ट्र गढ़चिरौली अहेरी दलम के नक्सली लीडर डीवीसीएम विकास उर्फ सैनु मुंशी जेट्टी (35) पुत्र मुंशी जेट्टी निवासी पीड़िमाला थाना कोटी जिला गढ़चिरोली महाराष्ट्र को बीजापुर की फरसेगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया नक्सली लीडर महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ व तेलंगाना के 35 से अधिक नक्सली वारदातों में शामिल रहा। इस पर महाराष्ट्र सरकार ने 16 लाख व छत्तीसगढ़ सरकार ने आठ लाख रुपए का इनाम घोषित रखा है।

इलाज के लिए ला रहे थे साथी
पुलिस के अनुसार डीवीसीएम विकास की तबीयत खराब होने के कारण उसे उसके साथी लादकर जंगल के रास्ते भटपल्ली ले जा रहे थे। भटपल्ली से उसे वाहन के जरिए जगदलपुर के किसी निजी अस्पताल ले जाने की तैयारी थी। इससे पहले की पुलिस को सूचना मिली और फरसेगढ़ थाना, छसबल 13 ई वाहिनी की संयुक्त टीम को रवाना किया गया। ग्राम भटपल्ली के जंगल में नाला के पास एक पगडंडी रास्ते घेराबंदी की गई। पुलिस को देख नक्सली लीडर विकास के साथी उसे वहीं छोड़कर भाग गए। पुलिस ने नक्सली लीडर का इलाज कराया और वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर विशेष न्यायाधीश एनआईए कोर्ट दंतेवाड़ा के समक्ष पेश किया गया है।

You Might Also Like

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

दुर्ग कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई से गवाहों के बयान दर्ज

Mohan Rao August 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘कृषि अवसंरचना कोष’ के विस्तार को मंजूरी मिलने पर सीएम साय ने पीएम मोदी के प्रति जताया आभार
Next Article जगदलपुर में 40 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार, एकलव्य स्कूल धरमपुरा की घटना… अधिकारियों में हड़कंप

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?