ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली में स्कूटी सवार युवक की मौत, डिवाइडर से टकराने के बाद आया कार के नीचे… देखें  Video
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

रिसाली में स्कूटी सवार युवक की मौत, डिवाइडर से टकराने के बाद आया कार के नीचे… देखें  Video

By Mohan Rao
Published: August 21, 2024
Share
रिसाली में हादसा
SHARE

भिलाई। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर आ रहे स्कूटी सवार तीन युवक हादसे का शिकार हो गए। कृष्णा टाकीज रोड पर डिवाइडर से टकराने के बाद स्कूटी पर पीछे बैठा युवक उछलकर दूसरी ओर गिरा और ठीक उसी समय सामने से आ रही नेक्सॉन कार ने उसे कुचल दिया। युवक की मौत हो गई और स्कूटी सवार अन्य दो घायल हो गए। हादसे की सूचना के बाद नेवई पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं घायलों का इलाज जारी है। वहीं इस हादसे का एक सीसी फुटेज भी सामने आया है।

सीसी टीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि स्कूटी पर सवार तीनों युवक अपना संतुलन खो बैठते हैं। इस दौरान डिवाइडर के गैप वाले हिस्से में स्कूटी टकराती है। इस दौरान स्कूटी की रफ्तार भी काफी ज्यादा थी जिसके कारण पीछे बैठा युवक हवा में उछलता हुआ डिवाइडर से दूसरी ओर सड़क पर गिर जाता है। ठीक उसी समय सामने से आ रही कार युवक को कुचलते हुए निकल जाती है। सीसी टीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि युवक के ऊपर से कार गुजर जाती है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान रुआबांधा बस्ती वार्ड 63 आजाद चौक निवासी प्रशांत कुमार महला के रूप में हुई है।

नेवई पुलिस ने बताया कि प्रशांत कुमार महला रक्षाबंधन पर अपने दोस्त दीनू और एक अन्य युवक के साथ सोमवार शाम हनोदा  गए थे। रात ज्यादा होने के कारण तीनों वहीं रुक गए और दूसरे दिन मंगलवार को अपने घर के लिए निकले। सुबह 6 बजे तीनों चंद्राकर टेडर्स के पास पहुंचे और अचानक अनबैलेंस होकर स्कूटी डिवाइडर के गैप से टकरा गई। प्रशांत स्कूटी में पीछे बैठा हुआ था और स्कूटी के टकराने से वह हवा में उछल गया। इसके बाद सड़क के दूसरी ओर कार की चपेट में आने से प्रशांत की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों और शव को जिला अस्पताल दुर्ग भेजा। वहां दो का इलाज जारी है। पोस्टमार्टम के बाद प्रशांत के शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Gustakhi Maaf: भागी बीवी का यूं घर लौट आना
खुशखबरी: त्यौहारी सीजन में 15 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच 200 विशेष ट्रेनें चलाने की तैयारी
चौका बर्तन करने वाली महिलाएं चढ़ी गेड़ी, खेली कबड्डी और बिल्लस… लंबीकूद में बालिकाओं ने मारी बाजी
एसएसटी ने पकड़ा 8 किलो चांदी, एक्टिवा से लेकर जा रहा था शख्स… नहीं थे वैध दस्तावेज
Big news : चिटफंड कंपनी फरार डायरेक्टर गिरफ्तार, राजस्थान जेल में थे बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 मवेशियों की मौत, बाल बाल बचे चरवाहे
Next Article प्रदर्शनी से मिल रही छत्तीसगढ़ के पुरोधाओं की रोचक जानकारी… स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स ने की सराहना

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?