ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : महिला प्रधान आरक्षक ने दंपति को लगाया चूना, सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर की ठगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : महिला प्रधान आरक्षक ने दंपति को लगाया चूना, सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर की ठगी

By Mohan Rao
Published: August 20, 2024
Share
नौकरी लगाने के नाम पर ठगी
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में महिला पुलिस कर्मी द्वारा सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। बैकुंटधाम कैंप-2 में महिला पुलिस कर्मी ने दंपति को लाखों का चूना लगाया। दरअसल महिला पुलिस कर्मी ने दंपति से उसकी बेटी को वनरक्षक के पद पर भर्ती का झांसा दिया और ठगी की घटना को अंजाम दिया। रुपए लेने के बाद भी बेटी की न तो नौकरी लगी और न ही शातिर महिला ने उनके रुपए लौटाए। तंग आकर दंपति ने इसकी शिकायत छावनी थाने में की। पुलिस ने इस मामले में महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छावनी थाने से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय विद्यालय के सामने बैंकुंठ नगर कैम्प 02 निवासी अजय गुप्ता (50) ने बताया कि उसकी पत्नी किरण गुप्ता की जान पहचान दुर्ग पुलिस में कार्यरत महलिा प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी ऊर्फ मोनिका गुप्ता से थी। 2 जून 2023 को महिला प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी ऊर्फ मोनिका गुप्ता बैकुंठधाम में अजय गुप्ता के घर पहुंची और उसकी पत्नी  किरण गुप्ता से बोली थी कि आपकी बेटी पलक साहू को वनरक्षक पद पर नौकरी लगा दूंगी।

महिला पुलिस कर्मी ने मामा डिप्टी रेंजर हैं
महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता ने बताया कि उसके मामा डिप्टी रेंजर वन अधिकारी है और उनसे कहकर आपकी बेटी का नौकरी लगवा देगी। इसके लिए दो लाख रुपए लगेंगे। यह सुनने के बाद किरण गुप्ता ने पैसे देकर नौकरी लगवाने से इनकार कर दिया था लेकिन मोनिका गुप्ता बार बार घर आती रही और किरण गुप्ता को मना लिया। बेटी की नौकरी लग जाएगी इस आस में किरण गुप्ता ने 2 जून से 15 जून 2023 के बीच कुल 1,78,000 रुपए ले लिए लेकिन आज तक उनकी बेटी की नौकरी नहीं लग पाई।

एक लाख का चेक दिया वह भी बाउंस
नौकरी लग लगाने पर अजय गुप्ता व उसकी पत्नी ने मोनिका गुप्ता से अपने रुपए वापस मांगे लेकिन वह बार बार कहती रही कि नौकरी लग जाएगी। लेकिन समय बढ़ता देख दंपति को विश्वास नहीं हुआ। बार बार रुपए मांगने पर महिला पुलिस कर्मी मोनिका गुप्ता ने 1 लाख रुपए का चेक सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का दिया था। चेक को अजय गुप्ता ने अपने अकाउंट में लगाया तो वह भी बाउंस हो गया। उसके बावजूद भी मैने कई बार अपने रकम की मांग की तो मोनिका गुप्ता ने पुलिसिया खौफ दिखाना शुरू कर दिया और कहा कि रकम वापस नहीं करेगी जो करना है कर लें। इसके बाद दंपति ने छावनी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में छावनी पुलिस महिला प्रधान आरक्षक मोनिका गुप्ता के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अवैध खनन पर कार्रवाई, 8 ट्रैक्टर जब्त
Gustakhi Maaf: बेरोजगार बनाम बारोजगार पर मंथन शुरू
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी संग चले प्रवीण गोस्वामी
महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच हलचल तेज, सीएम ने बुलाई महाअघाड़ी की बैठक
Youngistan Cup-2023: आज खेले गए 13 मैच, रोमांच से रहा भरपूर, मनीष ने दिया स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रांसजेंडरो ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, बहनों के स्नेह भरे रक्षा सूत्र में बंधे सीएम साय हाथ, सभी को दी शुभकामनाएं
Next Article Bhilai Breaking : खुर्सीपार में युवक पर जानलेवा हमला, कूल्हे व सिर पर हमला कर भागे बदमाश
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?