ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रांसजेंडरो ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, बहनों के स्नेह भरे रक्षा सूत्र में बंधे सीएम साय हाथ, सभी को दी शुभकामनाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

ट्रांसजेंडरो ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी, बहनों के स्नेह भरे रक्षा सूत्र में बंधे सीएम साय हाथ, सभी को दी शुभकामनाएं

By Mohan Rao
Published: August 20, 2024
Share
सीएम निवास में रक्षाबंधन
SHARE

मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर ट्रांसजेंडर, स्वच्छता दीदियों, दिव्यांग और आदिवासी बच्चियों ने मनाया रक्षाबंधन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर बड़ी संख्या में बहनों और बच्चियों ने राखी बांधी। इस मौके पर ट्रांसजेंडरों ने भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी और उनके सुखद-समृद्ध जीवन के लिए दुआएं दी। भारत में पहली बार है कि ट्रांसजेंडर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को राखी बांधकर इस रक्षाबंधन पर्व को खास ढंग से मनाया।

इस मौके पर स्वच्छता दीदियां, दिव्यांग बच्चे और महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके खुशहाल जीवन कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों और बच्चियों को उपहार भेंट किए और उनके सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी बच्चियों और बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज मुझे यह अहसास ही नहीं हुआ कि मेरी कोई सगी बहन नहीं है, प्रदेशभर से आयी बहनों और बच्चों का स्नेह और मंगलकामनाएं पाकर मैं अभिभूत हूं।

महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध
सीएम साय ने कहा हमारी सरकार उनके सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से इस दिशा में पहल की है। महतारी वंदन योजना के माध्यम में बहनों और माताओं के प्रति अपने इसी दायित्व को पूरा किया है। मुझे संतोष है कि इस योजना में प्रदेश की 70 लाख माताओं- बहनों को हर माह एक-एक हजार मिल रहा हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हमने बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है। इस योजना के जरिए हर महीने महिला बहनों को मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि महिलाओं और बहनों की सामाजिक एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ी है। उनकी छोटी-मोटी घरेलू जरूरतें इस राशि से पूरी होने लगी है। आप सभी बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है। रक्षाबंधन के इस पर्व पर, मैं आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सुरक्षा की कामना करता हूं। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री निवास में खुशियों का माहौल था। बड़ी संख्या में राखी बांधने पहुंची बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते दिखाई दिए।

सीएम साय का स्नेह देख अभिभूत हुई चंचल
एवरेस्ट के बेसकैंप तक चढ़ाई करने वाली कुमारी चंचल सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में बहनों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनत्व और स्नेह देखकर सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने सभी बहनों को सगे भाई से बढ़कर मान-सम्मान दिया है। शासकीय अभ्यास प्राथमिक शाला महासमुंद की छात्राएं पूर्वी देवार, भूमि देवार, नेहा देवार, पीहू बुंदेला और सारिका ढीमर ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर बेहद खुश नजर आईं। वे मुख्यमंत्री से मिले स्नेह और उपहार को पाकर प्रफुल्लित हुए।

मुख्यमंत्री हर महीने भेजते है हमारी खुशहाली का उपहार
महतारी वंदन योजना के हितग्राही तेलीबांधा निवासी गृहणी जैबुन निशा ने बताया कि विष्णु देव की सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने बताया कि  उम्रदराज होने पर उन्हे आए दिन स्वास्थ्यगत समस्या आते रहती है और महतारी वंदन योजना से एक हजार रुपए मिलने वाली राशि और आयुष्मान कार्ड से बहुत मदद मिल जाती है। गुढ़ियारी निवासी लक्ष्मी साहू ने बताया कि वे बारहवीं तक शिक्षित है। उन्होने बताया कि महतारी वंदन से मिलने वाली राशि से एक सिलाई मशीन खरीदी और अपने सिलाई काम को आगे बढ़ाया है साथ ही बच्चों की स्कूल फीस को जमा करने में भी मदद मिल जाती है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हर महीने हम बहनों के बैंक खाते में एक हजार रूपए की राशि भेजकर भाई होने का वचन पूरा कर रहे है।

ट्रांसजेंडर ने रक्षासूत्र बांधकर की सुखद जीवन की कामना
पुलिस विभाग में पदस्थ ट्रांसजेंडर तनुश्री साहू, शंकर यादव, योगेश जंघेल सहित अन्य ट्रांसजेंडर समुदाय के कॉन्सटेबल ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके सुखद जीवन की कामना की। विद्या राजपूत के साथ थर्डजेंडर समाज की अवनी खोरपड़े, शिवांगी, साक्षी, देशावी मंडल, जोया, पॉपी देबनाथ ने मुख्यमंत्री को इस मौके पर रक्षासूत्र बांधा और उन्हें दुआएं दीं। स्वच्छता दीदियों एवं सफाई दीदियों, महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बहनों, महासमुंद से आए दिव्यांग छात्र-छात्राओं, शासकीय अभ्यास प्राथमिक शाला के बच्चों एक्जेक्ट फांडडेशन संस्था, प्रयास रेसीडेंसियल स्कूल गुढ़ियारी, उड़ान नई दिशा संस्था की बालिकाएं भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधने के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंची थीं।

नक्सली वारदात: सड़क निर्माण में लगे वाहनों को किया आग हवाले, बैनर टांग दी चेतावनी, कहा-प्रसाशन से रहे दूर
शोध: बृहस्पति के चंद्रमा गेनीमेड पर मिले पानी से बनी भाप के सबूत, नासा के हबल स्पेस टेलीस्कोप ने की खोज
Gustakhi Maaf: अब तक मुगालते में जीती रही कांग्रेस
छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से बिक रही शराब पीकर तीन लोगों की मौत, सेना के जवान की भी मौत… जानिए पूरा मामला
जल जीवन मिशन: हर घर में पहुंचे नल से जल…. केंद्र सरकार का छत्तीसगढ़ को 1,909 करोड़ रुपये का अनुदान…. गांव-गांव में हर घर को 2023 तक नल देने का लक्ष्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिव्य कला मेला: दिव्यांग उद्यमियों के सामर्थ्य को सशक्त बनाने का मंच… बीटीआई ग्राउंड में 23 अगस्त तक आयोजित
Next Article Bhilai Breaking : महिला प्रधान आरक्षक ने दंपति को लगाया चूना, सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर की ठगी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?