रायपुर। छत्तीसगढ़ के जेलों में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी जेल में बंद भाई अपने बहनों के साथ धूमधाम से रक्षा बंधन का त्यौहार मना सकेंगे। राजधानी रायपुर के केंद्रीय जेल सहित प्रदेश के सभी जेलों में रक्षा बंधन का मनाया जाएगा। जेल मुख्यालय ने इसकी अनुमति देते हुए इसके लिए नियम भी लागू किया गया है। साथ ही सुरक्षा के भी कड़ी इंतजाम किया गया है।
जेल मुख्यालय ने जेल में रक्षा बंधन त्यौहार का आयोजन की अनुमति मिलने के बाद तैयारियां शुरू हो गई है। बंदियों को राखी बांधने के लिए आने वाली उनकी बहनों और स्वजनों की संख्या, आयोजन पर होने वाले व्यय, सुरक्षा की व्यवस्था को ध्यान में रखा गया है। अपने भाइयों के लिए बहनों को 100 ग्राम सूखी मिठाई और राखी लाने की अनुमति है। सूखी मिठाई और राखी की जांच के बाद ही बहनों को जेल अंदर जाने की अनुमति मिलेगी। जेल के भीतर बंदी के परिवार के तीन लोगों को ही मिलने की अनुमति होगी।




