ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में सम्मानित हुई जशपुर की एएनएम व मितानिन…. सीएम साय ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Latest News
गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत
October 16, 2026
shreekanchanpath 04 # 16 October 2026
October 16, 2026
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक
October 16, 2026
किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpurRaipur

स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में सम्मानित हुई जशपुर की एएनएम व मितानिन…. सीएम साय ने दी बधाई

By Mohan Rao Published August 17, 2024
Share
स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में सम्मानित हुई जशपुर की एएनएम व मितानिन
SHARE

जशपुर के पाकरगांव की एएनएम निग्मा लांबा व कुनकुरी की मितानिन अमीषा बाई को किया गया सम्मानित

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली में जशपुर की एएनएम व मितानिन को विषम परिस्थितियों में आमजन तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने के उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल एवं प्रतापराव जाधव ने छत्तीसगढ़ के जशपुर के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर पाकरगांव, विकासखंड पत्थलगांव में कार्यरत एएनएम निग्मा लांबा व ग्राम पंडरीपानी विकासखंड कुनकुरी की मितानिन अमीषा बाई को स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने निग्मा लांबा व अमीषा बाई को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार किया गया। इस कार्यक्रम में देश के 34 राज्यों से चयनित ए.एन.एम. व आशा (मितानिन) कार्यकर्ताओं को अतिथियों के साथ वार्ता के लिए आमंत्रित किया गया था। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को नई दिल्ली के कर्त्तव्य पथ की परेड में जशपुर जिले के पाकरगांव की एएनएम निग्मा लांबा व कुनकुरी की मितानिन अमीषा बाई अपने पति श्री बिहारी दास के साथ विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से सम्मिलित हुईं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत विभिन्न स्वास्थ्य सूचकांकों में दिन प्रतिदिन सुधार हो रहा है। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तिसगढ़ द्वारा विगत दिनों 171 चिकित्सकों और 25 विशेषज्ञ की नवीन पदस्थापना की गई है जो कि स्वास्थ्य सुविधा के विस्तार में एक बड़ा कदम है।

You Might Also Like

गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण जीवन देना हमारा संकल्प : अमित शाह

Mohan Rao August 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिर एक रेल हादसा : कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतरी, सभी यात्री सुरक्षित… यह है हादसे की वजह
Next Article Bhilai Breaking : फायनेंस कंपनी को लगाई 10 लाख की चपत, ग्राहकों की किश्त वसूल कर हुए फरार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?