ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : प्लास्टिक की पिस्तौल दिखाकर दंपति से लूट, 24 घंटे में पकड़ाए बदमाश
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन
October 16, 2026
गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत
October 16, 2026
shreekanchanpath 04 # 16 October 2026
October 16, 2026
मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Breaking : प्लास्टिक की पिस्तौल दिखाकर दंपति से लूट, 24 घंटे में पकड़ाए बदमाश

By Mohan Rao Published August 10, 2024
Share
लूट के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बदमाशों ने प्लास्टिक की नकली पिस्तौल दिखाकर दंपति को लूट का शिकार बनाया। बदमाशों ने नकली पिस्तौल टिकाकर दंपति के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान सोने का लॉकेट, सोने का गेंहूदाना, मोतीदाना लूटकर भाग गए। इस मामले में दंपति की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल बदमाशों की तलाश शुर की। 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सरकण्डा थाने पहुंचकर प्रार्थिया शालिनी देवांगन निवासी भूमि विहार ग्राम बिजौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताय कि कि तीन अज्ञात व्यक्ति दोपहर करीब 2 बजे उनके भूमि विहार स्थित घर में घूसकर उनको पिस्तौल अड़ाकर उनसे 2 मंगल सूत्र एवं अंगूठी करीब 18 ग्राम लूट कर फरार हो गये हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना के संबंध मे तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया। इसके बाद सरकण्डा पुलिस की टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल निरीक्षण कर क्षेत्र के सीसीटीवी फूटेज खंगाला।

सरकण्डा पुलिस के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर अज्ञात आरोपियों के भागने के संभावित रूट पर लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया गया। साथ ही क्षेत्र के गुण्डा व निगरानी बदमाशों को तस्दीक करने पर सरकण्डा पुलिस टीम को घटना के संबंध में आवश्यक व अहम सुराग मिला। जिसके आधार पर संदेही आदतन बदमाश बाबू ईरानी एवं उसके साथी सुभाष निषाद व शिवराम यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में तीनों ने उक्त लूट की घटना को अंजाम देन स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि लूट का माल आपस में बांट लिए। आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर लूट का शत प्रतिशत माल 2 सोने का लॉकेट 10 नग सोने का गेहूं दाना एवं 8 नग सोने का मोतीदाना एवं 1 नग अंगूठी बरामद किया गया। आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 10 BC 8709 एवं प्लास्टिक का नकली पिस्टल बरामद किया गया। सम्पूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक तोप सिंह नवरंग, उप निरीक्षक कृष्णा साहू, एएसआई देवेन्द्र तिवारी, एएसआई दिनेश तिवारी, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, आरक्षक राकेश यादव, विकास यादव, विवेक राय, संजीव जांगड़े, इमरान अली, मणीशंकर मिश्रा की अहम भूमिका रही।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

गोंदिया–जबलपुर डबल रेलवे ट्रैक का सर्वे पूरा, उत्तर–दक्षिण तक रेल संपर्क और होगा मजबूत

मुर्गी चोरी के शक में हत्या, कोरबा में बाप-बेटों ने मिलकर पीटा… आरोपी गिरफ्तार

सीएम साय ने किया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत, बोले- अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक

Mohan Rao August 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, रायपुर पुलिस ने शातिर ठग को दिल्ली से दबोचा
Next Article भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव ने बीएसपी प्रबंधन पर लगाया पक्षपात पूर्ण कार्रवाई का आरोप

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?