ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, दुर्ग में स्टूडेंट ने गंवाए 8 लाख से भी ज्यादा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : स्टॉक मार्केट में निवेश के नाम पर लाखों की ठगी, दुर्ग में स्टूडेंट ने गंवाए 8 लाख से भी ज्यादा

By Mohan Rao
Published: August 10, 2024
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में एक स्टूडेंट लाखों की ठगी का शिकार हो गया। स्टूडेंट ने स्टॉक मार्केट में इन्वेस्ट किया और देखते ही देखते 845459.76 रुपए निवेश कर दिए। उसकी ऑनलाइन आईडी में प्राफिट के साथ 57,96,396 रुपए शो हो रहा था लेकिन उसे विथड्रा करने की अनुमति नहीं मिल रही थी। शातिरों ने विथड्रा के लिए लगभग 5 लाख रुपए टैक्स जमा करने कहा। लगातार प्रयास के बाद भी स्टूडेंट को अपने रुपए नहीं मिले। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि उससे बहुत बड़ी ठगी हुई है। इस मामले में स्टूडेंट ने साइबर पुलिस पोर्टल में भी की है। वहीं थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने धारा 318 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम साजा बेमेतरा निवासी पल्लव वर्मा (24) सुभाष नगर, दुर्ग में रहकर पढ़ाई कर रहा है।  उसने अपनी शिकायत में बताया कि वह App-GS-AstMgmt  के माध्यम से स्टाक मार्केट में निवेश कर रहा था। उसने निवेश के नाम पर इसमें कुल 845459.76 रुपए जमा भी किया है। इसमे पैसा जमा करने का प्रक्रिया ये था कि मुझे इस एप्पलीकेशन के संचालक द्वारा प्रदान किए गए खातों में पैसा ट्रांसफर करना होता था। क्योकि उनका कहना था कि यह ऐप एक संस्थागत ऐप है और इसमे उसे स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने के लिए उनके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करना होगा और फिर उनके खाते में पैसा ट्रांसफर करने के बाद ही वो UTR No. द्वारा सत्यापित करेंगे फिर जब यह पैसा उनके खाते में पहुंच जाता था।

इसके बाद App- GS-stMgmt  एप्पलीकेशन में बनाए गए पल्लव वर्मा की आईडी में वो पैसा जोड़ देते थे। पल्लव वर्मा के द्वारा 845459.76 रुपए उसने 26/06/2024 के सुबह 9:26 बजे से 31/07/2024 की दोपहर 2:55 बजे दोपहर के मध्य किए है। यह प्रक्रिया पिछले कुछ दिन तक चली और इस दौरान पल्लव वर्मा को मोबाइल नंबर 9831372802, 9831394620, 9831186287, 8401315281 व 9748757881 से वाटसअप मैसेज व कल आते थे। इन सभी मोबाईल धारको ने मुझे शेयर मार्केट में प्राफिट दिलाने का लालच देकर मेरे साथ रकम 845459.76 रुपए का निवेश करा लिया।

पल्लव वर्मा ने बताया कि App –  GS-AstMgmt  एप्पलीकेशन में बनाए गए मेरे आई डी में उसके द्वारा ट्रांसफर की गई रकम 845459.76 रुपए एवं प्राफिट मिलाकर कुल 57,96,396/- रुपए दिखा रहा है। एप्लेकेशन में अपने जमा पैसो को वापस मांगने पर उनके द्वारा मुझसे टेक्स के रूप में 495097 रुपए की मांग की जा रही है। पल्लव वर्मा ने कहा कि वह अपना मूलधन और अपना मुनाफे का पैसा निकालना चाहता है लेकिन कॉलर्स बोल रहे हैं कि पैसा निकालने के लिए टेक्स देना होगा। जबकि पूर्व में इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। टैक्स की रकम देने के लिए बार बार वाटसअप मैसेज के जरिए पल्लव वर्मा को धमकाया भी जा रहा है।

पल्लव वर्मा ने बताया कि इतना कुछ होने के बाद अब अहसास हुआ कि शातिरों ने उसके साथ ठगी की है। जाने अनजाने में  App – Gs-AstMgmt  और इसे चलाने वाले लोगो द्वारा धोखाधड़ी की गई है। पल्लव वर्मा ने कहा कि मुलधन 845459.76 रुपए है जो कि धोखे से निवेश कराया गया है। पल्लव वर्मा ने बताया कि शातिरों ने उसका https://apps.apple.com/app/madyavaza/id तथा https://m.gsagmt-trade.com लिंक के माध्यम से आईडी बनाया था। फिलहाल इस मामले में पद्मनाभपुर पुलिस ने धारा 318(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Big Breaking : दुर्ग शिवनाथ नदी में बड़ा हादसा, बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ
पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नि:शुल्क मानव स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन
सुरक्षा और सैनिक कल्याण के लिए सेना-सरकार में बढ़ा तालमेल, रायपुर में लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत और सीएम साय की अहम बैठक
फिर बढ़े कोरोना के मामले, कल के मुकाबले आज 44 फीसदी का इजाफा, सक्रिय मरीज 61 हजार के करीब
किसानों का ऐलान- करेंगे दिल्ली जाम, हरकत में आई केन्द्र सरकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : बॉयफ्रेंड के चक्कर में भिड़ गई लड़कियां, बीच सड़क पर गुत्थम-गुत्थी… देखें Vidoe
Next Article साय सरकार की पहल : छत्तीसगढ़ के 160 आईटीआई होंगे अपग्रेड, युवाओं को मिलेगा लाभ

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?