ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग रेंज के आईजी गर्ग ने ली बैठक : वीवीआईपी, वीआईपी सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर अफसरों को दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग रेंज के आईजी गर्ग ने ली बैठक : वीवीआईपी, वीआईपी सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर अफसरों को दिए निर्देश

By Mohan Rao
Published: August 9, 2024
Share
आईजी गर्ग ने ली समीक्षा बैठक
SHARE

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग द्वारा वीवीआईपी और वीआईपी सुरक्षा के संबंध में बैठक ली। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उपलब्ध कराए गए उपकरणों की उपलब्धता, कमी, और आवश्यकताओं की समीक्षा करना था। बैठक में आईजी गर्ग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीवीआईपी और वीआईपी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कमी न हो और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता समय पर सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने के लिए सुरक्षा तंत्र में तकनीकी उन्नयन और प्रशिक्षण की आवश्यकता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसके साथ ही, लंबित अपराध, मर्ग, शिकायत, और चिन्हित अपराधों के संबंध में भी व्यापक चर्चा की गई। आईजी गर्ग ने सभी लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि शिकायतों का समयबद्ध निपटारा हो और जनता के साथ संवाद को और भी प्रभावी बनाया जाए, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और विश्वास बढ़े।

बैठक में पुलिस अधीक्षक दुर्ग  जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  राम कृष्ण साहू, और पुलिस अधीक्षक बालोद एसआर भगत ने भी अपने-अपने जिलों में कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति, सुरक्षा प्रबंध और लंबित मामलों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज को अपने  अपने जिलों में सुरक्षा के मौजूदा इंतजामों और आवश्यक सुधारों के बारे में अवगत कराया।

सुरक्षा संबंधी सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से करें लागू
आईजी गर्ग ने बैठक के अंत में अधिकारियों से कहा कि वे सुरक्षा संबंधी सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करें और समय-समय पर उनकी समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि वीवीआईपी और वीआईपी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक न हो और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने सभी अधिकारियों को जनता के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रेरित किया। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी सुरक्षा उपकरण और संसाधन हर समय तैयार रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

आईजी ने बजट के वित्तीय प्रबंधन पर भी ली बैठक
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग द्वारा जिला दुर्ग, बालोद, और बेमेतरा के विभिन्न मदों के तहत उपलब्ध कराए गए बजट के वित्तीय प्रबंधन की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बजट के सही उपयोग और इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कर्मचारियों के मेडिकल और यात्रा भत्ते के बिल अनावश्यक रूप से लंबित न रहें और समय पर उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि लंबित बिलों के शीघ्र निपटारे के लिए विशेष ध्यान दिया जाए ताकि कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसके अतिरिक्त, बैठक में विभिन्न मदों के अंतर्गत किए गए खर्च और उनके दस्तावेज़ीकरण पर भी चर्चा की गई।  आईजी गर्ग ने यह भी निर्देश दिए कि भविष्य में सभी वित्तीय कार्यवाही समय सीमा एवम कुशलता के साथ किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि बजट की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए और इसकी रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में वित्तीय प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी और अपने विचार साझा किए। पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने सभी अधिकारियों से सुझाव भी मांगे और उन्हें सुधारात्मक उपायों को लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अलेक्जेंडर किरो डीएसपी दुर्ग, राजेश कुमार झा डीएसपी बेमेतरा, नवनीत कौर डीएसपी बालोद सहित अन्य कार्यालय के स्टाफ  उपस्थित रहे।

मिशन 2023: सत्ता वापसी के लिए होंगे दोगुने प्रयास, रूपरेखा तैयार, मिलेंगे नये चेहरे
Bhilai Breaking : नलकनेक्शन का सर्वे करने पहुंचे और घर से पार कर दिए लाखों के जेवर, केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस
दो चैनलों के खिलाफ कार्रवाई पर रोक: सुप्रीम कोर्ट ने कहा-देशद्रोह की सीमा तय करने का वक्त आया
9 लाख 32 हजार की लागत से सेक्टर-1 में होंगे विकास कार्य: महापौर देवेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन
Digital Arrest : भिलाई में ट्राई, सीबीआई और ईडी का अफसर बताकर डराया और ठग लिए 49 लाख… जानिए क्या है पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 25 दिव्यांगों को मिली एक्टिवा, डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा- लोगों की सेवा और क्षेत्र विकास हमारी प्राथमिकता
Next Article Bhilai : अब सेक्टर-7 का बैक लाइन होगा क्लीन, एमआईसी सदस्य लक्ष्मीपति राजू ने शुरू कराया काम

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?