ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पुरी धाम घूमने गया परिवार, इधर घर पर हो गई सेंधमारी… जेवर-नगदी के साथ बर्तन व कपड़े भी ले गए चोर
Share
Notification Show More
Latest News
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : पुरी धाम घूमने गया परिवार, इधर घर पर हो गई सेंधमारी… जेवर-नगदी के साथ बर्तन व कपड़े भी ले गए चोर

By Mohan Rao Published August 5, 2024
Share
सूने घर में सेंधमारी
SHARE

भिलाई। शहर के छावनी थाना क्षेत्र में सूने मकान में सेंधमारी हो गई। परिवार के लोग पुरी धाम घूमने गए और इधर घर में चोरी हो गई। घटना 2-3 अगस्त दरमियानी रात की है। 3 अगस्त को पड़ोस की महिला ने घर का दरवाजा और सामान बिखरा हुआ देखा तो चोरी का शक हुआ। महिला ने फोनकर पुरी में परिवार को सूचना दी। सोमवार को परिवार के लोग पुरी से वापस लौटे और छावनी थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार संतोषी पारा कैंप-2 में चोरों ने संजय गुप्ता के सूने मकान को निशाना बनाया। 2 अगस्त को गुप्ता परिवार पुरी घूमने निकले। संजय गुप्ता का साड़ू भाई भी गांव से आया और बाइक इनके घर पर खड़ी कर इनके साथ पुरी गया।  3 अगस्त की सुबह पुरी पहुंचे तो पड़ोस की महिला ने फोन कर बताया कि उनके घर पर चोरी हो गई है। अज्ञात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़ा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चुंकि परिवार के लोग पुरी में थे और उनकी वापसी का टिकट 4 अगस्त का था। सोमवार की सुबह परिवार के लोग वापस लौटे और चोरी के सामान का आंकलन किया।

सोने-चांदी के जेवर, नगदी, बर्तन और बाइक चुरा ले गए चोर
परिवार के सदस्य सोमवार को लोटे तो देखा कि अलमारी खुली है और दीवान भी खुला है। अलमारी से सोने व चांदी के कुछ जेवर, नगदी रकम 30 हजार, दीवान से पीतल के बर्तन और बाहर खड़ी बाइक को चोर चुरा ले गए। यहां तक की घर पर रखा राशन कार्ड, एटीएम, गैस बुक, पेन कार्ड आदि भी चुरा ले गए। चोरों ने सामान निकालने के बाद कुछ खाली पर्स घर के बाहर फेंककर चले गए। यही नहीं अलमारी से कपड़े भी चुरा लिए लेकिन घर से कुछ दूरी फेंककर चले गए।

सीसी टीवी में दिखे दो संदिग्ध
घरवालों ने लौटने के बाद आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों को चेक करवाया तो दो संदिग्ध दिखे। दोनों अंधेरे में लोहे का राड जैसा कुछ पकड़कर घर के आसपास देखे गए। घर वालों का कहना है कि चोरी में आसपास के बदमाशों का हाथ हो सकता है। जिस दिन घर से पुरी जाने निकले उसी रात को चोरी हुई। जरूर आसपास के किसी ने चोरों को सूने घर की जानकारी दी होगी। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने भी सीसी टीवी फुटेज खंगाला है और फुटेज लेकर गई है। फिलहाल इस मामले में छावनी पुलिस जांच कर रही है।

You Might Also Like

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

Mohan Rao August 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेक्टर 7 में भगवान शिव की महाआरती में शामिल हुए विधायक देवेंद्र, महादेव का किया रुद्राभिषेक
Next Article CG Breaking : एनओसी और नक्शा देने मांगी रिश्वत, एसीबी ने सरपंच और सचिव को किया रंगे हाथों गिरफ्तार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?