ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पॉलिसी के नाम पर डॉक्टर को लगाया लाखों का चूना, पुरानी पॉलिसी के रुपए निकालने का दिया था झांसा
Share
Notification Show More
Latest News
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : पॉलिसी के नाम पर डॉक्टर को लगाया लाखों का चूना, पुरानी पॉलिसी के रुपए निकालने का दिया था झांसा

By Mohan Rao Published August 5, 2024
Share
धोखाधड़ी, Fraud
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में सेक्टर -10 में रहने वाले एक डॉक्टर से लाखों की ठगी हो गई। डॉक्टर को पुणे महाराष्ट्र में बैठे व्यक्ति ने खुद को मैक्स लाइफ इंस्योरेंस का एजेंट बताया और पुरानी पॉलीसी का पैसा निकालने का दावा किया। इसे एवज में नई पॉलिसियों में निवेश करवाया। एक एक कर डॉक्टर ने कई पॉलिसी में निवेश किया लेकिन मिला कुछ नहीं। डॉक्टर से शातिर ने 14 लाख 60 हजार 647 रुपए निवेश कराकर ठगी की है। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद धारा 420 के तहत भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।  

भिलाई नगर थाने से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 10 निवासी डॉ विकास वर्मा के साथ पॉलिसी के नाम पर ठगी हुई है। डॉ वर्मा की पॉवर हाउस नंदिनी रोड में क्लिीनिक है और वे शिशु रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि मैक्स लाइफ इंस्योरेंस के एजेंट रवि झा ने पालिसी के नाम पर कुल 14,60647.50 रुपए की ठगी की है। उसने बताया कि 2023 में रवि झा से बात हुई थी। उसने खुद को पुणे महाराष्ट्र का निवासी और मैक्स लाइफ इंश्योरेंस का एजेंट बताया।

एक पुराने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस की पलिसी पैसे दिलाने का दावा किया और इसके लिए विभिन्न बीमा पॉलिसी में करने कहा। इस दौरान उसने अपने उच्च अधिकारी से भी बात कराई जिसने अपना नाम बंसल बताया। इसके बाद उसने कोटक महिंद्रा लाइफ इंश्योरेंस  99,275, भारतीय एक्सा लाइफ इंश्योरेंस  79,999 रुपए, श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस  90,915, कुजैलिन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड 41300, रिलायंस जनरल इंस्योरेंस कं. लि. 41,715,. आदित्य बिडला हेल्थ डायरेक्ट सीसीए  48,590, निवाबुपा डायरेक्ट बिजनेस  51,336, आदित्य बिड़ला हेल्थ डायरेक्ट सीसीए 99,434, केयर हेल्थ इंस्योरेंस लि.  92,706 कुल 6,45,270 की बीमा पलिसी कराई। इन सब पलिसियो में पैसा लगाने के बाद भी एजेंट ने रवि झा ने कुछ नही किया और समय बीतता गया।

इसके बाद मार्च 2023 में वेद प्रकाश अरोरा से बात हुई और उन्होंने बताया कि एनपीसीआई में सरकार द्वारा नियुक्त हुए हैं और वह मुझे बीमा पलिसीयों के एवज में पैसा दिलवा देंगे। पर इसके लिए कुछ सरकारी चार्ज लगेगा। इस बीच उन्होंने कुलभूषण त्यागी व दुर्गा देवी से भी बात कराई। इस तरीके से मार्च आखिरी से जून तक 14,60647.50 रुपए विभिन्न अकाउंट में जमा करवाया। उसके बाद उन्होंने बताया कि आखरी में करीब 5 लाख रुपए और जमा कराने पर करीब 68 लाख रुपए आरबीआई के तरफ से मिलेंगे। इस दौरान एक आरबीआई के नाम से पत्र भी भेजा। इसके बाद भी आज तक न तो जमा की राशि मिली और न ही आरबीआई से किसी तरह का रिफंड। इस तरह कॉलर द्वारा पॉलिसी के पैसे दिलाने के नाम पर ठगी की गई है। फिलहाल इस मामले में भिलाई नगर पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।

You Might Also Like

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में चिकित्सकों की बड़ी उपलब्धि, जीपीएम के जिला अस्पताल में 900 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन

Mohan Rao August 5, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : रानीदहरा वॉटरफाल में डूबा डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा… दोस्तों के साथ गया था घूमने
Next Article चंद रुपयों का सौदा: सामान सस्ता या हम? चंद रुपयों का सौदा: सामान सस्ता या हम?

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?