ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : पत्नी के रहते धोखे से दूसरी शादी करना पड़ गया भारी, पुलिस ने भेजा जेल
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG News : पत्नी के रहते धोखे से दूसरी शादी करना पड़ गया भारी, पुलिस ने भेजा जेल

By Mohan Rao Published August 2, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाले एक युवक को पुलिस ने जेल भेजा। जमशेदपुर झारखंड निवासी युवक ने जशपुर की युवती से अपनी शादी की बात छिपाई और धोखे से दूसरी शादी कर ली। दूसरी पत्नी से एक बच्चा होने के बाद इसकी जानकारी हुई। इसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा। शुरुआत में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया था बाद में राज खुलने के बाद कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी व दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई। कोर्ट के आदेश पर जशपुर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पीएनबी कॉलोनी सोनारी जिला जमशेदपुर (झारखंड) निवासी मनीष कुमार सोनी (35) जमशेदपुर की एक युवती से 22 सितंबर 2016 को विवाह अधिकारी के समक्ष पंजीकृत विवाह कर लिया था। इसके बाद मनीष कुमार सोनी ने उक्त विवाह को छिपाते हुए जशपुर क्षेत्र की एक युवती से 18 जनवरी 2019 को सामाजिक रिति-रिवाज से शादी की। मनीष कुमार सोनी यह जानता था कि वह एक अन्य स्त्री का पूर्व से पंजीकृत विवाहित पति है, उसके उपरांत भी वह जशपुर क्षेत्र की युवती, उसके माता-पिता तथा परिवारवालों के साथ अविवाहित होने की बात कहकर विवाह कर लिया। युवती ने यह विष्वास करते हुये कि आरोपी मनीष कुमार सोनी से उसकी विधिवत् शादी हुई है, इस कारण युवती एवं मनीष कुमार सोनी के मध्य संबंध बने। मनीष कुमार सोनी द्वारा पूर्व के शादी तथ्यों को छिपाकर दूसरा विवाह कर पीड़िता का शारीरिक शोषण किया। इससे युवती गर्भवती हो गई 6 अक्टूबर 2020 को एक पुत्र को जन्म दिया।

इस बीच मनीष कुमार द्वारा युवती को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इस मामले में मनीष कुमार सोनी के खिलाफ धारा 498(ए), 494, 495, 420 प्रकरण कोर्ट में चल रहा था। इस मामले में न्यायालय द्वारा 20 मई 2024 को प्रकरण में धारा 498(ए), 494, 495 के अपराध से आरोपी को मुक्त करते हुए मनीष सोनी एवं उसके परिवार वालों खिलाफ धारा 420, 34, 376, 109 के तहत अपराध करना प्रमाणित पाया गया है। न्यायालय द्वारा प्रकरण के आरोपी मनीष कुमार सोनी के विरूद्ध उक्त प्रकरण में दिनांक 27जून 2024 को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा उक्त प्रकरण के वारंट तामीली हेतु एक टीम गठित कर पतासाजी के लिए जमशेदपुर रवाना किया गया। टीम द्वारा 31 जुलाई 2024 को दबिश देकर मनीष कुमार सोनी को जमशेदपुर से अभिरक्षा में लेकर जशपुर लाया गया। न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल जशपुर भेजा गया है। प्रकरण में DNA परीक्षण कराया जा रहा है। विवेचना कार्रवाई एवं आरोपी की पतासाजी में उप निरीक्षक सरिता तिवारी, एएसआई ईश्वर वारले, एएसआई विपिन किशोर केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक श्रीराम नायक, आरक्षक बसंत खुंटिया, 635 राजेश कालो, महिला आरक्षक सुषमा एक्का का योगदान रहा है। 

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao August 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: कोचिंग सेन्टरों की पड़ताल
Next Article Bhilai : डीपीएस में रिसाली में बच्ची से यौन शोषण…. पैरेंट्स ने मचाया जमकर हंगामा… स्कूल प्रबंधन पर लगे यह आरोप

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?