ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बलौदा बाजार डबल मर्डर का खुलासा : मां-बेटी के कत्ल का आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंध बनी हत्या की वजह
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

बलौदा बाजार डबल मर्डर का खुलासा : मां-बेटी के कत्ल का आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंध बनी हत्या की वजह

By Mohan Rao Published July 30, 2024
Share
डबल मर्डर का खुलासा
SHARE

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में एक दिन पहले हुए दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिले के कसडोल थाना क्षेत्र के ग्राम भदरा में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसी गांव में 35 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। अवैध संबंध व शादी का दबाव इस हत्याकांड का मुख्य कारण है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बता दें 29 जुलाई 2024 सोमवार की सुबह थाना कसडोल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भदरा में घर के अंदर एक महिला एवं उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। सूचना पर थाना कसडोल से पुलिस बल घटनास्थल पहुंचा। घर पर संतोषी साहू (40) और उसकी बेटी ममता साहू (18) की कुल्हाडी से वारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद दोनों को शवों को जलाने का प्रयास किया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस मामले में पुलिस ने धारा 103,1,238 बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

जांच के दौरान थाने की पुलिस व साइबर सेल की टेक्निकल टीम द्वारा घटना के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र कर आरोपी की पहचान का प्रयास किया जा रहा था। जांच के दौरान पता चला कि मृतका संतोषी साहू घर पर अपनी बेटी ममता साहू व बेटे सुनील साहू के साथ रहती है। घटना दिनांक 28-29 जुलाई को सुनील शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम अहिल्दा थाना लवन चला गया था। इस दौरान संतोषी साहू व उसकी बेटी ममता साहू घर पर अकेले थे। पुलिस को पता चला कि गांव का ही रहने वाला दिलहरण कश्यप (35) का मृतिका के घर आना-जाना है। घटना के बाद से ही वह फरार है।

विवाह का दबाव बना रही थी मृतका
इसके बाद पुलिस ने संदेही दिलहरण की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि दिलहरण कश्यप का मृतिका संतोषी साहू के साथ अवैध संबंध था और युवक का मृतका संतोषी के घर आना जाना लगा रहता था। आरोपी दिलहरण मृतिका संतोषी की आर्थिक सहायता भी करता था। लेकिन मृतिका संतोषी साहू आरोपी से विवाह करने के लिए दबाव बनाने लगी और पैसों की मांग करने लगी। जिससे आरोपी परेशान हो गया और आरोपी ने हत्या की योजना बना डाली।

बेटे की गैरमौजूदगी में पहुंचा था आरोपी
घटना के दिन आरोपी मृतिका के बेटे की गैरमौजूदगी में रात के समय मृतिका से मिलने उसके घर पहुंचा। आरोपी मृतिका को समझाने लगा कि, वह उससे शादी नहीं कर सकता है। लेकिन मृतिका संतोषी साहू उसकी बात मानने को तैयार नहीं थी और आरोपी से झगड़ा करने लगी। जिसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। शोर सुनकर संतोषी साहू की बेटी पहुंची तो दिलहरण ने उसकी भी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों के शवों को जलाने का प्रयास भी किया था। इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि, घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। ग्रामीणों से पूछताछ फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर कसडोल पुलिस ने सायबर सेल की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao July 30, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सौभाग्य है कि देश में सर्वाधिक बाघ मध्यप्रदेश में हैं - मुख्यमंत्री डॉ. यादव सौभाग्य है कि देश में सर्वाधिक बाघ मध्यप्रदेश में हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Next Article Bhilai Breaking : पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर चेन स्नेचर…. पैदल जाती महिलाओं को बनाता था निशाना

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?