ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सबका विकास और विकसित भारत के संकल्प की नींव मजबूत करने वाला बजट: रत्नावली कौशल
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

सबका विकास और विकसित भारत के संकल्प की नींव मजबूत करने वाला बजट: रत्नावली कौशल

By Om Prakash Verma Published July 24, 2024
Share
सबका विकास और विकसित भारत के संकल्प की नींव मजबूत करने वाला बजट: रत्नावली कौशल
सबका विकास और विकसित भारत के संकल्प की नींव मजबूत करने वाला बजट: रत्नावली कौशल
SHARE

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को पेश किए गए मोदी 3.0 के पहले बजट को भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने जमकर सराहा।
मुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने बजट का स्वागत करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत को लेकर जो रोडमैप बनाया है, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने उसकी झलक बजट में दिखा दी है। विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप रोजगार, कौशल विकास, व्यापार-उद्योग जगत तथा मध्यम वर्ग के लिए आगे बढऩे के शानदार अवसर बजट में प्रस्तुत उपलब्ध कराए गए हैं। गरीबों के लिए मुफ्त राशन योजना जारी रखने की घोषणा बड़ी राहत भरी है। महिलाओं के लिए 3 लाख करोड़ का प्रावधान कर केंद्र सरकार ने महिला वर्ग के उत्थान और आर्थिक, सामाजिक सशक्तीकरण के अपने संकल्प को मज़बूती प्रदान की है।

बजट में जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान की शुरुआत केंद्र सरकार की आदिवासियों के उत्थान की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। इससे देश के 63 हजार गांवों के 5 करोड़ आदिवासी लाभान्वित होंगे। रत्नावली कौशल ने बजट में युवाओं के लिए की गइ घोषणाओं का जिक्र करते हुए कहा है कि सरकार ने देश की शीर्ष 500 कंपनियों में इंटर्नशिप की घोषणा की है। इससे 1 करोड़ युवाओं को लाभ मिलेगा। युवाओं को इंटर्नशिप के दौरान 5 हजार रुपए का इंटर्नशिप भत्ता और 6 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं सरकारी इंटर्नशिप योजना के तहत कंपनियां अपने सीएसआर फंड से प्रशिक्षण लागत वहन करेंगी। सरकार के इस कदम से युवा वर्ग को निश्चित रूप से करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। रत्नावली ने कैंसर की दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

प्रधानमंत्री ने 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसी को ध्यान में रखते हुए बजट लाया गया है। बजट में एमएसएमई सेक्टर में 100 करोड़ रुपए का जो ऋण दिया गया है, वह सराहनीय कदम है। स्टार्टअप को बढ़ाने, ई कॉमर्स हब बनाने, उसमें टैक्स को लेकर जो घोषणा की गई है वह निश्चित रूप से देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगा। रत्नावली कौशल ने कहा है कि यह बजट 140 करोड़ देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृतकाल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोगों को 10 लाख रुपये तक का लोन लिमिट को बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया गया है। लघु और कुटीर उद्योग के लिए 100 करोड़ रुपये तक का लोन, उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए तक का ऋण दिया जाएगा।

सुश्री कौशल ने कहा है कि ग्रामीण अधो संरचना और ग्रामीण विकास के लिए 2.66 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान गांवों के समग्र विकास की राह खोलेगा। इसके साथ ही रक्षा, अनुसंधान, उर्जा, मानव संसाधन, कृषि जैसे सभी क्षेत्रों के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के तहत 25,000 ग्रामीण बस्तियों को सभी मौसमों के अनुकूल सड़कें उपलब्ध कराई जाएंगी। कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

देश के विकास को रोडमैप
पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 वर्षों के लिए और बढ़ाया गया, किसानों के लिए सभी प्रमुख फसलों के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा की गई है, जो लागत से कम से कम 50 प्रतिशत मार्जिन के वादे को पूरा करता है। इस वर्ष शिक्षा, रोजगार और कौशल प्रशिक्षण के लिए 1.48 लाख करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। ऐसे कई जनहित व सभी वर्ग के कल्याण के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं जिससे देश विकास के पथ पर तो गतिमान होगा ही साथ ही अन्त्योदय का संकल्प भी पूरा होगा।रत्नावली ने कहा है कि यह बजट भाजपा सरकार के दृढ़ संकल्प, विकसित भारत दृष्टिकोण और जनकल्याण की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह बजट केवल वित्तीय प्रबंधन का एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि हमारे देश के विकास का रोडमैप भी है। इस बजट के माध्यम से भाजपा सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह हर नागरिक के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma July 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 150 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, भोरमदेव से अमरकंटक तक शिवभक्तों के लिए विशेष इंतजाम 150 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, भोरमदेव से अमरकंटक तक शिवभक्तों के लिए विशेष इंतजाम
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: खुद अपने लाले पड़े हैं बाघों की किसे पड़ी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?