ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छोटे भाई की हत्या कर रायपुर के उरला में छिपा था आरोपी, पांच माह बाद ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छोटे भाई की हत्या कर रायपुर के उरला में छिपा था आरोपी, पांच माह बाद ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त

By Mohan Rao
Published: July 23, 2024
Share
SHARE

जांजगीर चांपा। जिले में आपसी विवाद के बाद छोटे भाई की हत्या कर फरार हुआ आरोपी बड़ा भाई पांच माह बाद पुलिस की गिरफ्त में आया। आरोपी  ने अपने छोटे भाई को डंडें से बुरी तरह पीटा था जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार हो गया। पांच माह बाद पुलिस ने आरोपी को रायपुर के उरला से गिरफ्तार किया है। मामला जांजगीर चांपा जिले का है।

मिली जानकारी के अनुसार संतोषी बाई बरेठ ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई की 3 मार्च की रात करीबन 8 बजे उसका बड़ा बेटा सुरेश बरेठ काम करके घर आया। घर आने के बाद वह खाना खा रहा था। उसी समय छोटा बेटा संतोष बरेठ शराब के नशे में धुत होकर घर आया और सुरेश को खाना खाता देखा उसके थाली को लात मार दी। जिससे पूरा खाना बिखर गया। इसके बाद दोनों भाई भिड़ गए। मां संतोषी आसपास मदद के लिए गई लेकिन कोई मदद नहीं मिलने पर वापस आई तो देखा कि सुरेश के हाथो में डंडा था और व अपने छोटे भाई संतोष को बुरी तरह पीट रहा है। इससे उसके सिर और शरीर में चोट आई। इसी हालत में उसे बेड में सुलाकर रात को सुरेश बरेट दूसरे के घर सोने चला गया।

4 मार्च की सुबह जब सुरेश आया तो देखा कि मारपीट के डंडे से चोट लगने से संतोष बरेठ की मौत हो गई। यह देख वह घबरा गया और  वह फरार हो गया। इसी दिन शाम को उसकी मां जब घर पहुंची और देखा कि संतोष बरेट मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पीएम कराया।  पीएम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट आने से मौत होने की पुष्टि होने पर चांपा थाने में धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद से ही आरोपी सुरेश बरेट की पता तलाश की जा रही थी। घटना दिनांक से वह फरार चल रहा था। 5 माह बाद पुलिस को सूचना मिली कि रायपुर उरला में सुरेश कुमार बरेठ छिपा हुआ है। पुलिस टीम रायपुर उरला पहुंची और सुरेश को पुलिस हिरासत में लेकर जांजगीर चांपा जिला पहुंची। घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और एक जंगली लकड़ी का डंडा बरामद किया गया है। आरोपी सुरेश कुमार बरेठ (43)वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

आईटीआई प्रशिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
महापौर अचानक पहुंचे वार्ड 37 के निरीक्षण में: लोगों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
पीएम की रैली से पहले सीआरपीएफ की बड़ी सफलता; नक्सली साजिश नाकाम, विस्फोटकों से भरी गुफा का खुलासा
CG Breaking : 100 किलो गांजा के साथ तस्कर पकड़ाए, ओड़िशा से लेकर जशपुर के रास्ते जा रहे थे यूपी
आज से शुरू होगी रायपुर-अम्बिकापुर-बिलासपुर विमान सेवा, सीएम साय रायपुर एयरपोर्ट से करेंगे शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता सुधार में महत्वपूर्ण कदम, इस मेडिकल कॉलेज को मिली 472.58 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति Budget 2024 : सीएम साय ने कहा- विकसित भारत के लिए यह बजट साबित होगा मील का पत्थर, छत्तीसगढ़ को विभिन्न क्षेत्रों में लाभ
Next Article रायपुर में पुलिस ने आधे बाल मुंडाकर बदमाशों का निकला जुलूस… युवक का किडनैप कर की थी पिटाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?