ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सुकमा में चार नक्सली गिरफ्तार, टेकलगुड़ा हमले में थे शामिल…. विस्फोटक सामग्री भी बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedSukma

सुकमा में चार नक्सली गिरफ्तार, टेकलगुड़ा हमले में थे शामिल…. विस्फोटक सामग्री भी बरामद

By Mohan Rao
Published: July 22, 2024
Share
सुकमा में चार नक्सली गिरफ्तार, टेकलगुड़ा हमले में थे शामिल
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस व सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। एसपी किरण चव्हाण के नेतृत्व में लगातार चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान का असर दिख रहा है। जिले के तिम्मापुरम के जंगलों में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली टेकलगुड़ा नक्सली हमले में शामिल बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए नक्सलियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री को बरामद किया।

एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि थाना जगरगुण्डा क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर थाना जगरगुण्डा क्षेत्र अंतर्गत कैम्प टेकलगुड़ा से सीआरपीएफ का बल, 201 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी एरिया डोमिनेशन के लिए ग्राम तिम्मापुरम व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए कि अभियान के दौरान ग्राम तिम्मापुरम पास सादे वेशभूषा धारण किये कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने लगे, जिनमें से घेराबंदी कर चार संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पकड़े गए नक्सलियों में यह हैं शामिल
पकड़े गये नक्सलियों में कुंजाम कोसा पिता धुरवा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 40 वर्ष निवासी करकापारा तिम्मापुरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, वेट्टी लखमा पिता वेट्टी जोगा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 27 वर्ष निवासी सरपंचपारा तिम्मापुरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा, कुंजाम मंगडु पिता जोगा (मिलिशिया सदस्य) उम्र 30 वर्ष निवासी करकापारा तिम्मापुरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा और  मड़कम जोगा पिता आयतु (मिलिशिया सदस्य) उम्र 22 वर्ष निवासी करकापारा निवासी तिम्मापुरम थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा शामिल हैं

नक्सलियों के पास से मिली विस्फोटक सामग्री
पकड़े गये नक्सलियों के कब्जे से दो बीजीएल सेल, कोर्डेक्स वायर दो मीटर, दो माचिस, नक्सल साहित्य, तीन जिलेटिन रॉड, डेटोनेटर, दो माचिस, नक्सल साहित्य, एकपीला रंग के प्लास्टिक बैग में तीन टॉप टाईगर बम, दो टिकली फटाका, दो नग माचिस, नक्सल साहित्य और एक नीला रंग के पॉलिथिन  में चार डेटोनेटर, वायर लाल-काला तीन मीटर बारूद 150 ग्राम पेंसिल सेल दो नग बरामद किया गया। उपरोक्त सामाग्रियों को रखने के संबंध में गहन पूछताछ करने पर बताया कि बड़े नक्सलियों के कहने पर सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से रखना एवं दिनांक 23 जून को ग्राम तिम्मापुरम के पास आईईडी ब्लास्ट कर दो जवान शहीद होने की घटना में शामिल रहना स्वीकार किया गया। उक्त घटना के संबंध में पूर्व से थाना जगरगुण्डा में अपराध क्रमांक 10/2024 धारा 147,148,149, 302,307 भादवि. 25,27 आर्म्स, 03, 04, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है, उक्त प्रकरण में पकडे़ गये आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया।

Big Breaking : उमेश पाल अपहरण कांड में अतिक सहित तीन को उम्रकैद… भाई अशरफ सहित 7 बरी
20 लाख से होगा वार्ड 6 की प्रमुख सड़क का डामरीकरण, जर्जर हो चुकी डामर सड़कों के लिए 3 करोड़ से हो रहे कार्य: वोरा
परिवहन में सुरक्षा की अनदेखी पर प्रशासन की सख्ती, रायगढ़ में 14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपए का जुर्माना
चक्रधर समारोह 2025: सुर-ताल और घुंघरू की सतरंगी छटा, मल्लखंभ दल रहा आकर्षण का केंद्र
आईपीएल का नया शेड्यूल : 17 मई से शुरु होगा, 3 जून को फाइनल… इन 6 स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : भारी बारिश से दंतेवाड़ा में तबाही, किरंदुल पहाड़ी में बना डेम टूटा, निचली बस्तियों में भरा पानी
Next Article Video : अनोखा चोर…. कीमती सामान की जगह चुराता है महिलाओं के अंडरगारमेंटस, कैमरे में कैद हुई हरकत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?