ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : लाखों के जेवर चुराने वाला शातिर पकड़ाया, गिरफ्तारी से बचने दो दिन पहले टॉवर पर चढ़ गया था आरोपी
Share
Notification Show More
Latest News
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
September 29, 2026
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : लाखों के जेवर चुराने वाला शातिर पकड़ाया, गिरफ्तारी से बचने दो दिन पहले टॉवर पर चढ़ गया था आरोपी

By Mohan Rao Published July 21, 2024
Share
चोरी का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

चौकी स्मृति नगर क्षेत्र में घटना को दिया था अंजाम, एक नाबालिग आरोपी भी गिरफ्तार

भिलाई। चोरी और सीनाजोरी वाली कहावत वैशाली नगर के एक चोर पर फिट बैठती है। राहुल बंसोड नाम का चोर दो दिन पहले गुरुवार को गिरफ्तारी से बचने मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था। दो दिन बाद वहीं युवक लाखों की चोरी के मामले में पुलिस की गिरफ्त में आया। स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में हुई एक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी के जेवर व अन्य सामान जब्त किया गया है। आरोपी राहुल बंसोड ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।  

मिली जानकारी के अनुसार 13 जून 2024 को सैय्यद जमील निवासी स्मृति नगर ने चौकी स्मृति नगर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि 10 जून 2024 से 11 जून 2024 के मध्य रात्रि अज्ञात द्वारा उसके घर पर चोरी की गई। घर के पीछे लगे कुलर ग्रील को तोड़कर घर चोर अन्दर घुसा और कमरे में रखे आलमारी के लॉकर का ताला तोड़कर पुरानी इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवरात, पुरानी इस्तेमाली मोबाईल फोन एवं नगदी रकम चोरी कर ले गया। रिपोर्ट पर चौकी स्मृति नगर, थाना सुपेला में धारा 457, 380 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना स्थल निरीक्षण कर प्रार्थी के घर के आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ किया गया तथा आस-पास क्षेत्र के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि एक नाबालिग चांदी के जेवर बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर नाबालिग ने बताया कि उसने अपने साथी राहूल बंसोड के साथ मिलकर चोरी की। चोरी के कुछ सोने एवं चांदी के जेवरात को अपने घर में रखना बताया।

गिरफ्तारी से बाचने मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया था आरोपी

पुलिस पहुंची तो मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया आरोपी
नाबालिग से पूछताछ के बाद जब पुलिस राहुल बंसोड़ को हिरासत में लेने पहुंची तो वह घर पर नहीं था। जैसे ही उसे पता चला कि पुलिस उसे लेने पहुंची थी तो वह सीधे बाबा दीप सिंह नगर में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। दोपहर 12  बजे से वह देर शाम तक मोबाइल टॉवर पर ही बैठा रहा। इस दौरान वह मोबाइल पर बात कर रहा था और बार बार यही कह रहा था कि पुलिस उसे झूठे मामले में फंसाने के लिए गिरफ्तार करने पहुंची थी। काफी मशक्कत के बाद वह देर शाम मोबाइल टॉवर से उतरा।

पूछताछ के कुबूल किया जुर्म
मोबाइल टॉवर से उतरने के बाद पुलिस राहुल बंसोड़ को हिरासत में लेकर गई और पूछताछ की। पहले तो वह टाल-मटोल करता रहा लेकिन बाद में अपना अपराध स्वीकार कर लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए सोने एवं चांदी के जेवरात 1 नग सोने की चूड़ी, 2 नग सोने का हार, 2 नग सोने का माथा टीका, 10 नग सोने की अंगुठी, 2 नग सोने का इयर रिंग, 6 नग सोने की फुल्ली, 3 नग सोने की चेन मय लाकेट, 1 नग चांदी की चाबीरिंग, 2 नग चांदी का मेहंदी छल्ला, 4 नग चांदी की पायल, 3 चांदी की चुड़ी, 10 नग बेन्टेक्स चुड़ी, 01 नग घड़ी, 1 नग मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जुमला कीमती करीबन 10 लाख रुपए जब्त किया गया।

You Might Also Like

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

Mohan Rao July 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर संभाग में झमाझम बारिश : तेलंगाना से टूटा बीजापुर का सड़क संपर्क, जानिए कौन से जिले में हुई कितनी बारिश
Next Article कन्या एवं बालक आश्रम के अधीक्षक-अधीक्षिका निलंबित, बिना सूचना के गैरहाजिर रहे दोनों

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?