ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक खड़ी बस से टकराई, छह की मौत कई घायल
Share
Notification Show More
Latest News
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
September 29, 2026
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक खड़ी बस से टकराई, छह की मौत कई घायल

By Om Prakash Verma Published July 15, 2024
Share
सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक खड़ी बस से टकराई, छह की मौत कई घायल
सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक खड़ी बस से टकराई, छह की मौत कई घायल
SHARE

अहमदाबाद (एजेंसी)। सोमवार सुबह गुजरात के आणंद शहर के पास अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को टक्कर मार दी, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हो गए। आणंद ग्रामीण पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 4.30 बजे आणंद जिले के चिखोदरा गांव के पास हुई, जब अहमदाबाद की ओर जा रही एक निजी लग्जरी बस का एक टायर फटने के बाद उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि जब टायर बदला जा रहा था, तो बस के यात्री उतर गए और उनमें से कुछ वाहन के सामने इंतजार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान करने की हो रही कोशिश
मीडिया रिपोट्र्स के अनुसार, बस महाराष्ट्र से राजस्थान जा रही थी और आणंद के पास बस में पंचर हो गया था। इस वजह से बस का ड्राइवर और यात्री बस के नीचे खड़े थे, तभी बस में पीछे से एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही आणंद दमकल विभाग और एक्सप्रेस हाइवे पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों में बस चालक भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं और उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

#WATCH | Gujarat: Several people injured after a bus collided with a truck on the Ahmedabad-Vadodra Express Highway in Anand, earlier today.

(Source: Fire Department, Anand, Gujarat) pic.twitter.com/JI67jNmhn2

— ANI (@ANI) July 15, 2024

गौरतलब है कि इससे पहले 12 जुलाई को भी गुजरात के पाटन में हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। तब भी एक बस और ट्रक की टक्कर हुई थी। हादसे में बस का ड्राइवर और कंडक्टर भी मारा गया था। साथ ही ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की भी जान चली गई थी।

You Might Also Like

संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

Om Prakash Verma July 15, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अभा सतनाम सेना का होगा विस्तार, राजा गुरु धर्मगुरु बालदास साहेब ने ली मुंगेली में बैठक अभा सतनाम सेना का होगा विस्तार, राजा गुरु धर्मगुरु बालदास साहेब ने ली मुंगेली में बैठक
Next Article CG Breaking : अधजली हालत मंदिर परिसर में पड़ा था युवक, अस्पताल लेकर पहुंचे तो हो गई मौत… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?