ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : सड़क पर आया भिलाई बोरिया का सब्जी बाजार, निगम ने हटाने शुरू की कवायद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : सड़क पर आया भिलाई बोरिया का सब्जी बाजार, निगम ने हटाने शुरू की कवायद

By Mohan Rao
Published: July 14, 2024
Share
SHARE

जोन अध्यक्ष ने ली अधिकारियों की बैठक, नगर सेवा विभाग व दुर्ग एसपी को लिखेंगे पत्र

भिलाई। सेक्टर -2 बोरिया साप्ताहिक बाजार व्यवस्थित की करने की दिशा में भिलाई निगम द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। शहर के सबसे पुराने साप्ताहिक बाजारों में एक बोरिया मार्केट इन दिनों सड़क तक पहुंच गया है जिसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। इसे देखते हुए नगर पालिक निगम भिलाई के जोन पांच में शनिवार को आवश्यक बैठक हुई। जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी और अफसरों के बीच हुई बैठक में नगर सेवा विभाग भिलाई स्टील प्लांट व एसपी को पत्र लिखकर संयुक्त कार्रवाई पर सहमति बनी।

बता दें बोरिया मार्केट सेक्टर 4 भिलाई के पुराने बाजारों में से एक है। बरसों से बाजार लगते लगते इतना बड़ा हो गया कि अब मैदान के अलावा प्लांट की ओर जाने वाले प्रमुख रोड पर भी सब्जी बेची जा रही है। हजारों लोग सब्जी खरीदने दूर-दूर से आते हैं। जिसके कारण आवागमन बाधित हो रहा है। दुर्घटना होने का संभावना बनी रहती है। इस परेशानी को देखते हुए जोन समिति के सदस्यों ने भिलाई नगर सेवा विभाग व दुर्ग एसपी को पत्र लिखने लिखने की अनुशंसा की गई। बोरिया सब्जी मार्केट सड़क से हटवा कर मैदानी क्षेत्र में व्यवस्थित करने बैठक में मौजूद सभी पार्षद सहमत हुए।

भारी वाहनों की रहती है आवाजाही
भिलाई निगम जोन-5 के अध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि बोरिया मार्केट के मूल स्थल पर काफी मैदानी क्षेत्र है लेकिन सब्जी लगाने वाले बीएसपी बोरिया गेट की प्रमुख सड़क पर पसरा लगा देते हैं। इसके कारण 30 फीट की सड़क 10 फीट की रह जाती है। इस रोड पर हैवी वाहनों की आवाजाही दिनभ लगी रहती है। कभी भी यहां बड़ा हादसा होने का अंदेशा है। नगर सेवा विभाग व पुलिस विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई कर ऐसे सभी पसरा वालों को व्यस्थित कर बोरिया मार्केट के मूल स्थल मैदानी क्षेत्र में लगाया जाए जिससे बाजार में आने वालों को भी सहुलियत हो।

अव्यस्थित ठेले वालों को भी करेंगे व्यवस्थित
चौक चौराहों पर अवस्थित ढंग से व्यापार करने वाले, फल बेचने वाले ठेले, चाट गुपचुप, फेरी लगाकर बेचने वाले दुकानदारों को भी व्यवस्थित करने एवं सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को भी पकड़ने के लिए शीघ्र कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। जिससे सेक्टर क्षेत्र की सुंदरता बनी रहे । इसके लिए भिलाई स्टील प्लांट एवं नगर पालिक निगम भिलाई मिलकर कार्य करें। मीटिंग के दौरान जोन 5 के अध्यक्ष राजेश चौधरी, एमआईसी सदस्य एकांश बंछोर, पाषर्द, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता के के गुप्ता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वी सैमुअल, उप अभियंता दीपक देवांगन, प्रभा लाकड़ा आदि उपस्थित रहे।

नगरीय प्रशासन मंत्री ने 40 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन…
जिला स्तरीय साइकिलिंग चयन प्रतियोगिता 19 को रायपुर में… चयनित खिलाडिय़ों की भिलाई में होगी ट्रेनिंग
Encounter : बस्तर संभाग के तीन जिलों की सीमा पर 500 जवानों से घिरे नक्सली, पांच नक्सली ढेर… तीन के शव बरामद
छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर : सनकी बेटे ने मां और चचेरे भाई को उतारा मौत के घाट… आरोपी गिरफ्तार
पूरे पेपर नहीं होने पर भी ट्रैफिक पुलिस नहीं कर सकती चालानी कार्रवाई… मोटर व्हीकल एक्ट में इन नियमों का है प्रावधान… जाने क्या कहते हैं यातायात के यह नियम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गर्भवती को कंधे पर लादकर तीन किलोमीटर चले डयल112 के कर्मी, नाले के किनारे महिला ने दिया बच्चे को जन्म
Next Article कृषि उद्यमियों की सहायता के लिए सरकार जल्द शुरू करेगी ‘स्टार्ट-अप और कृषि कोष’… 750 करोड़ के ‘एग्री श्योर फंड की घोषणा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?