ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विवाहित महिला से युवक ने की छेड़छाड़, मना करने पर की मारपीट… चंद घंटों में पकड़ाया बदमाश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

विवाहित महिला से युवक ने की छेड़छाड़, मना करने पर की मारपीट… चंद घंटों में पकड़ाया बदमाश

By Mohan Rao
Published: July 13, 2024
Share
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। युवक द्वारा न सिर्फ महिला से छेड़छाड़ की बल्कि मना करने पर उससे मारपीट व गाली गलौच भी की। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115, 74 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र का है।

इस संबंध में नारायणपुर पुलिस ने बताया कि 12 जुलाई 2024 को 29 वर्षीय विवाहित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह नहाने के लिये कुएं के पास गई थी। वापस लौटते समय पड़ोस के गांव का रहने वाला युवक अशोक यादव पहुंचा और उसे अकेला देखकर छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने मना किया तो गाली गलौच व मारपीट शुरू कर दी। महिला की चीख पुकार सुन उसके परिजन पहुंचे तो वह भाग गया। महिला की शिकायत पर बीएनएस की धारा 296, 115, 74 के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान थाना नारायणपुर स्टॉफ द्वारा तत्काल कार्रवाई की और दबिश देकर आरोपी अशोक यादव को उसके निवास से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अशोक यादव ने महिला से छेड़छाड़ करने की बात स्वीकार की। इसके बाद अशोक यादव को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, प्रधान आरक्षक बेलसाजर तिग्गा, आरक्षक हरिहर यादव, नगर सैनिक ओमप्रकाश का सराहनीय योगदान रहा है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले के सभी थाना व चौकी में महिला संबंधी आने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। महिला सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा “नोनी रक्षा रथ” का हेल्पलाईन नंबर 9479128400 जारी किया गया है। महिला संबंधी अपराध घटित होने की सूचना के लिए इस हेल्पलाईन नंबर में 24 घंटे कॉल कर पुलिस की सहायता ली जा सकती है।

प्रदेश में कोदो-कुटकी-रागी के उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा… आगामी सीजन में उत्पादन रकबे में बढ़ोत्तरी के लिए बनेगी कार्ययोजना
हटिया-एलटीटी-हटिया के बीच दो-दो फेरों के लिए चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
Bhilai : तालाब की सफाई के लिए वार्ड के लोग कूद पड़े तालाब में, निगम का अमला भी जुटा
सहकार से समृद्धि के मंत्र के साथ आगे बढ़े – राज्यपाल डेका
दूध उत्पादन को बढ़ावा देने की पहल : दुर्ग के मोहंदी के गोठान में पहुंची उच्च नस्ल की साहीवाल और गिर गाय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जयसिंह के घर बनाने का सपना हुआ साकार, पक्के मकान में एकल बत्ती कनेक्शन की दी गई सुविधा जयसिंह के घर बनाने का सपना हुआ साकार, पक्के मकान में एकल बत्ती कनेक्शन की दी गई सुविधा
Next Article विधायक देवेंद्र यादव व मेयर नीरज पाल ने ली खुर्सीपार जोन की बैठक, आवश्यक कार्यों के लिए दिए दिशा निर्देश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?