ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: केंद्रीय मंत्री से जल जीवन मिशन से छग के शहरों को भी जोड़े जाने की गुजारिश की-रत्नावली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

केंद्रीय मंत्री से जल जीवन मिशन से छग के शहरों को भी जोड़े जाने की गुजारिश की-रत्नावली

By Om Prakash Verma
Published: July 7, 2024
Share
केंद्रीय मंत्री से जल जीवन मिशन से छग के शहरों को भी जोड़े जाने की गुजारिश की-रत्नावली
केंद्रीय मंत्री से जल जीवन मिशन से छग के शहरों को भी जोड़े जाने की गुजारिश की-रत्नावली
SHARE

राज्य के अजा अजजा बहुल इलाकों के हित में मंत्री तोखन साहू को सौंपा ज्ञापन
मुंगेली। भाजपा नेत्री एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छग शासन पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू से भेंटकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। रत्नावली कौशल ने छत्तीसगढ़ के समग्र विकास हेतु केंद्रीय मद से फंड उपलब्ध कराने एवं राज्य के अनुसूचित जाति जनजाति बहुल इलाकों में उनके विभाग के अधीन योजनाओं के तहत अधिक से अधिक कार्यों को स्वीकृति देने का आग्रह केंद्रीय मंत्री साहू से किया है।

रत्नावली कौशल ज्ञापन में छत्तीसगढ़ के सुदूर जिलों के कस्बाई शहरों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि पिछली कांग्रेस सरकार की अकर्मण्यता के कारण राज्य छोटे मंझोले शहरों में बुनियादी सुविधाएं पूरी तरह से उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। विष्णु देव साय सरकार इन शहरों और पूरे राज्य के विकास के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है। फिर भी केंद्रीय योजनाओं खासकर प्रधानमंत्री आवास योजना का कोटा बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। शहरी स्लम योजना और गंदी बस्ती विकास योजना पर आज भी राज्य में बहुत काम किए जाने की आवश्यकता है। शहरों में सड़कों की स्थिति भी ठीक नहीं है। सुव्यवस्थित सड़कों के निर्माण के लिए भी केंद्रीय मद से आवंटन जरूरी है।

रत्नावली ने आगे कहा है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत अभियान चलाकर पूरे देश को स्वच्छता की ओर अग्रसर किया है। आज हर व्यक्ति निजी एवं सामुदायिक स्वच्छता के प्रति जागरूक हो गया है। खुले में शौच की प्रवृत्ति पर विराम लग गया है। इसके बावजूद हमारे राज्य के ज्यादातर शहर खुली नालियों की वजह से गंदगी मुक्त नहीं हो पाए हैं। इसके समाधान के लिए भाजपा नेत्री रत्नावली कौशल ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू से अपेक्षा की है कि शहरी निकासी नालियों की जगह ड्रेनेज सिस्टम को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए,क्योंकि निकास नालियों से बरसाती पानी की पूरी तरह निकासी हो पाती और निचली बस्तियों के घरों में हर साल जल भराव की समस्या पैदा हो जाती है। ड्रेनेज सिस्टम से जहां हम पूर्ण स्वच्छता के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं, वहीं निचली बस्तियों को डूबने से भी बचा सकते हैं। रत्नावली कौशल ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए जल जीवन मिशन से छत्तीसगढ़ के शहरों को भी जोड़े जाने की गुजारिश की है।

उन्होंने मंत्री साहू को बताया है कि पेयजल के मामले में छत्तीसगढ़ के ज्यादातर शहर आज भी आत्मनिर्भर नहीं हो पाए हैं। नदियों व बांधों के आसपास स्थित बड़े शहर ही पेयजल के मामले में आत्म निर्भर हैं। बाकी शहर आज भी भूजल पर आश्रित हैं,लगातार बढ़ रही गर्मी और पर्याप्त वर्षा न होने के कारण भूमिगत जल का स्तर तेजी से नीचे जाता जा रहा है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि गर्मी के दिनों में भूमिगत जलस्त्रोत पर निर्भर शहरों में जलापूर्ति प्राय: चरमरा जाती है। ऐसे शहरों में निकटतम जलाशयों, तटबंधों, स्टॉप डेम या नदियों से वृहद जल योजना की स्वीकृति देकर जल प्रदाय की योजना स्वीकृत करने की जाए। इसके लिए जल जीवन मिशन के तहत विशेष पैकेज की व्यवस्था कराई जानी चाहिए। रत्नावली कौशल ने कहा है कि राज्य की नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं के समग्र विकास के लिए अलग से योजना बनाकर इन निकायों में भी बड़े शहरों की तरह उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए , ताकि हम छत्तीसगढ़ राज्य को मॉडल स्टेट बना सकें और अन्य राज्यों से आने वाले लोग यहां का विकास एवं सुविधा संपन्नता को देख अभिभूत हो उठें।

संडे हो या मंडे कितने खाएं अंडे, जानें क्या है अंडे में कोलेस्ट्रॉल का गणित
केंद्र सरकार को राहत: सुप्रीम कोर्ट ने ‘वन रैंक वन पेंशन’ की नीति को सही ठहराया, तीन महीने में बकाया भुगतान करने का निर्देश
धार्मिक पर्यटन की बेहतर सुविधाओं पर ओयो और होटल प्रबंधकों की चर्चा, शीर्ष का सम्मान
मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणा : नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लागू होगी ‘नियद नेल्लानार योजना’… जानिए क्या होंगे इस योजना के लाभ
खुलासा: तीन हफ्ते पहले मर्डर की गुत्थी सुलझी, हत्यारे गिरफ्त में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारतीय न्याय संहिता पर दुर्ग पुलिस की कार्यशाला…कॉलेज के छात्र-छात्राओं को दी गई नए कानून की जानकारी
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: क्यों प्रासंगिक हैं जगन्नाथ

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?