ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Train accident : पटरी से उतरी मालगाड़ी, चलती ट्रेन से गिर गए कंटेनर, ट्रैक क्षतिग्रस्त व बिजली लाइन भी टूटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNational

Train accident : पटरी से उतरी मालगाड़ी, चलती ट्रेन से गिर गए कंटेनर, ट्रैक क्षतिग्रस्त व बिजली लाइन भी टूटी

By Mohan Rao
Published: July 2, 2024
Share
ट्रेन हादसा
SHARE

करनाल। मंगलवार की सुबह बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। यह हादसा मालगाड़ी के साथ हुआ। करनाल के तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के पिछली बोगी के पहिए ट्रैक से उतर गए। जिसके कारण मालगाड़ी से सात कंटेनर ट्रैक पर गिर पड़े। सात कंटेनरों में से एक कंटेनर ओएचई पिलर से टकरा गया। जिससे ओएचई लाइन टूट गई और रेलवे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया। यह मालगाड़ी अंबाला से दिल्ली की ओर जा रही थी। हादसे के बाद जीआरपी और आरपीएफ व रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारण अमृतसर रेल खंड पर यातायात पूरी तरह से टप हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह चार बजे यह हादसा हुआ। डाउन ट्रैक अंबाला से दिल्ली की ओर खाली कंटेनरों से लदी मालगाड़ी जा रही थी। जब मालगाड़ी तरावड़ी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी तो मालगाड़ी की पिछली बोगी के पहिए ट्रैक से नीचे उतर गए। मालगाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि ट्रैक से पहिए उतरने के बाद भी ट्रेन करीब डेढ़ किलोमीटर बाद रुकी। जिस कारण पिछली चार बोगियों से सात कंटेनर उछलकर रेलवे ट्रैक पर जा गिरे। इनमें से एक कंटेनर ओएचई लाइन के पिलर से जा टकराया। जिससे दोनों अप-डाउन ट्रैक की ओएचई लाइन टूट गई और ट्रैक बाधित हो गया।

हादसा की सूचना के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम में तरावड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं स्थानीय पुलिस भी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने रेलवे ट्रैक से कंटेनरों को हटाने के लिए एक हाइड्रा मंगवाई गई है। जिससे कंटेनरों को ट्रैक से हटाया गया। कंटेनरों को ट्रैक से हटाने के बाद ओएचई लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। हालांकि अप व डाउन ट्रैक पर आवाजाही पूरी तरह से बंद है जिसे रेलवे बहाल करने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि शाम तक ट्रैक की मरम्मत पूरी हो जाएगी और ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो जाएगी।

विजन 2047 की ओर सशक्त कदम: छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025 ने खोले नवाचार के नए द्वार
जहर वाला पानी पिलाकर 58 गायों की ले ली जान, नौकरी से हटाए जाने पर यूं निकाला गुस्सा
छत्तीसगढ़ के स्कूलों की रंगाई पोताई अब होगी गोबर से…. जानें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने क्यों दिया यह निर्देश
‘कृषि अवसंरचना कोष’ के विस्तार को मंजूरी मिलने पर सीएम साय ने पीएम मोदी के प्रति जताया आभार
shreekanchanpath 252 # 25 June 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सरकारी शराब दुकान में चोरों ने पार कर दिया 9 लाख कैश, सीसी कैमरा का तार भी काटा… जांच में जुटी पुलिस
Next Article छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मां के नाम पर लगेंगे पौधे, सीएम साय की पहल पर स्कूल शिक्षा विभाग ने कलेक्टरों को जारी किए निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?