ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर के स्पा सेंटर में दिल्ली की युवती से रेप, काम करने आई थी… संचालक ने किया गंदा काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

बिलासपुर के स्पा सेंटर में दिल्ली की युवती से रेप, काम करने आई थी… संचालक ने किया गंदा काम

By Mohan Rao
Published: June 2, 2024
Share
रेप का आरोपी
SHARE

बिलासपुर। न्यायधानी के एक स्पा सेंटर में दिल्ली की युवती से रेप की घटना सामने आई है। स्पा सेंटर में काम करने आई युवती से संचालक ने रेप किया। घटना शुक्रवार रात उस समय की है जब स्पा सेंटर बंद हो गया और युवती अपने पीजी में जाने के लिए निकली। इस दौरान स्पा सेंटर के संचालक ने उसे घर छोड़ने की बात कही और बाहर ले जाकर साथ में खाना खाया और उसके बाद दोबारा स्पा सेंटर में लेकर पहुंचा और जबरन संबंध बनाए। इस मामले में युवती की शिकायत के बाद आरोपी स्पा सेंटर के संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार रायपुर निवासी विश्वजीत सेनगुप्ता (43) बिलासपुर के व्यापार विहार के पास ब्यूटी पार्लर व स्पा सेंटर चलाता है। कुछ दिन पहले स्पा सेंटर में दिल्ली की 22 वर्षीय युवती काम करने आई। शुक्रवार रात विश्वजीत सेनगुप्ता स्पॉ सेंटर में रुका हुआ था। शुक्रवार रात को विश्वजीत ने युवती को घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने युवती को खाने का ऑफर दिया। इसके बाद दोनों रेलवे स्टेशन के पास एक रेस्टारेंट में खाना खाए और इसके बाद वापस स्पा सेंटर पहुंचे।

युवती का आरोप है कि स्पा सेंटर में आने के बाद विश्वजीत ने जबरदस्ती करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर धमकी दी और उससे दुष्कर्म किया। स्पा सेंटर संचालक दूसरे दिन तड़के 3 बजे तक लड़की के साथ रहा और उसके बाद वह चला गया। जाते-जाते उसने युवती को धमकाया कि वह यह बात किसी को न बताए। युवती सुबह 5 बजे वहां से निकली और डायल 112 को सूचना दी। उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराना चाहा लेकिन उसे दोपहर तक थाने में बिठाकर रखा गया। जब इसकी जानकारी एसपी रजनेश सिंह को हुई तो उन्होंने थाना प्रभारी को एक्शन लेने कहा। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और आरोपी स्पा सेंटर के संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

देखो, जवाब दो और जीतो: सन नियो ने अपने दर्शकों के लिए शुरू किया एक खास प्राइम-टाइम कॉन्टेस्ट
जांच व इलाज संबधी सभी सेवाएं बेहतर स्वरूप में हो व दवाओं की लगातार उपलब्धता ऐसे ही बनाए रखें:आयुक्त
व्यवसाय में बढ़ोतरी के लिए महापौर नीरज पाल ने समूह की महिलाओं को दिया लाखो का चेक…
जनता के प्रति विधायक देवेंद्र के समर्पण और कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे प्रभावशाली लोग
पीएम सूर्य घर योजना से बने ऊर्जादाता : बिजली बिल से मिली स्थायी राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 229 # 02 June 2024
Next Article जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत, इलाज के दौरान हुई मौत जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत, इलाज के दौरान हुई मौत

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?