ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Train Accident : बड़ा हादसा, दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन टकराई, लोको पायलट समेत कई घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Train Accident : बड़ा हादसा, दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन टकराई, लोको पायलट समेत कई घायल

By Om Prakash Verma
Published: June 2, 2024
Share
Train Accident : बड़ा हादसा, दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन टकराई, लोको पायलट समेत कई घायल
Train Accident : बड़ा हादसा, दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन टकराई, लोको पायलट समेत कई घायल
SHARE

फतेहगढ़ साहिब (एजेंसी)। फतेहगढ़ साहिब में बड़ा हादसा हुआ है। सरहिंद रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूरी पर माधोपुर चौकी नजदीक रविवार तड़के करीब 3:30 रेल हादसा हुआ है। यहां दो गाडिय़ों की टक्कर हो गई। एक माल गाड़ी का इंजन पलट गया और पैसेंजर गाड़ी भी चपेट में आई। हादसे में दो लोको पायलट घायल हो गए। इनकी पहचान सहारनपुर यूपी के विकास कुमार (37) और हिमांशु कुमार (31) के तौर पर हुई है। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया, जहां पर उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर किया।

#WATCH | Punjab: Two goods trains collided near Madhopur in Sirhind earlier this morning, injuring two loco pilots who have been admitted to Sri Fatehgarh Sahib Civil Hospital. pic.twitter.com/0bLi33hLtS

— ANI (@ANI) June 2, 2024

सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में मौजूद डॉक्टर इवेनप्रीत कौर ने बताया कि विकास कुमार के सिर में हेड इंजरी आई है। हिमांशु की पीठ पर इंजरी है, हालत गंभीर है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मालगाडिय़ों के लिए बने डीएफसीसी ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां पहले से कोयले से लोड दो गाडिय़ां खड़ी थीं। एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया और फिर इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू तवी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल में फंस गया।

#WATCH | Fatehgarh Sahib, Punjab: "Around 3:45 am, we received information that an accident took place. We have reached the spot…Two loco pilots have been injured and they have been admitted to Civil Hospital, Fatehgarh Sahib. No casualties have been reported, " says Ratan Lal,… pic.twitter.com/ls5xgAVbk6

— ANI (@ANI) June 2, 2024

हादसे में मालगाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं। जैसे ही पैसेंजर गाड़ी की टक्कर हुई तो इसमें सवार सैकड़ों यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में दो लोको पायलट घायल हुए हैं। दूसरी तरफ अंबाला से लुधियाना अप लाइन बिलकुल ठप हो गई है। अंबाला डिवीजन के डीआरएम समेत रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों के अनुसार
फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल की डॉ. इवानप्रीत कौर ने बताया कि ट्रेन दुर्घटना में दो घायल लोको पायलटों को राजिंदरा अस्पताल, पटियाला रेफर कर दिया गया है। दोनों सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। सरहिंद पुलिस स्टेशन के सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) रतन लाल ने बताया कि सुबह करीब 3:45 बजे हमें सूचना मिली कि एक दुर्घटना हुई है। हम मौके पर पहुंच गए हैं… दो लोको पायलट घायल हो गए हैं और उन्हें फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

SCST Court Murder Case : ट्रॉमा सेंटर में बच्ची से मिले मुख्यमंत्री, फायरिंग के दौरान हो गई थी घायल
अहमदाबाद एयर क्रैश का सच आया सामने, प्रारंभिक रिपोर्ट में कई खुलासे… टेकऑफ के बाद बंद हो गए थे दोनों इंजन
छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुरूप विद्यालय होंगे प्रारंभ: भूपेश बघेल
इसरो ने लॉन्च किया साउंडिंग रॉकेट आरएच-560, हवा के बदलाव से जुड़े अध्ययन में करेगा मदद
Durg Breaking : गोवंश का कटा सिर मिलने से सनसनी, हिन्दी वादी संगठनों ने दर्ज कराई शिकायत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग सहित इन संभागों में लू चलने की संभावना, बस्तर में गरज-चमक के साथ चलेगी आंधी दुर्ग सहित इन संभागों में लू चलने की संभावना, बस्तर में गरज-चमक के साथ चलेगी आंधी
Next Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf :चार-चार बच्चे पैदा करें सनातनी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?