ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में महंगी हुई बिजली : विद्युत नियामक आयोग ने जारी की नई दरें… 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ी कीमत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में महंगी हुई बिजली : विद्युत नियामक आयोग ने जारी की नई दरें… 20 पैसे प्रति यूनिट बढ़ी कीमत

By Mohan Rao
Published: June 2, 2024
Share
छत्तीसगढ़ में बढ़ी बिजली की दरें
SHARE

हाफ बिल योजना का मिलता रहेग लाभ, 201-400 यूनिट खपत पर 80 रुपए बढ़ेगा बिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों को जून की गर्मी में बिजली का बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ में बिजली नियामक आयोग ने नई दरें लागू कर दी हैं। नई दरों के अनुसार घरेलू व अन्य उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 20 पैसे अधिक चुकाने होंगे। इसके साथ ही कृषि पंपों के लिए बिजली की दरों में 25 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। नया टैरिफ 1 जून से लागू कर दिया गया। बिजली की दरों में 8.35 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। विनियामक आयोग के चेयरमैन हेमंत वर्मा ने नई दरों की घोषणा करते हुए बताया कि नुकसान की भरपाई करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

बता दें छत्तीसगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या 65 लाख से ज्यादा है। बीपीएल, घरेलू, कॉमर्शियल और कृषि के कैटगरी में उपभोक्ताओं को बांटा गया है। नए टैरिफ का असर बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ता पर कम और कॉमर्शियल उपभोक्ताओं पर ज्यादा पड़ेगा। 20 प्रति यूनिट बढ़ने से 201-400 यूनिट खपत पर 80 रुपए अधिक बिल आएगा। वहीं छत्तीसगढ़ में हाफ बिजली बिल योजना से छेड़छाड़ नहीं की गई है। यह योजना पहले की तरह की जारी रहेगी।

अब इस प्रकार रहेंगी नई दरें
नई दरें लागू होने के बाद 0-100 यूनिट तक खपत पर पहले प्रति यूनिट 3.70 रुपए चार्ज लगता था जो अब 3.90 रुपए लगेगा। 101-200 यूनिट पर पहले 3.90 लगता था जो अब 4.10 लगेगा। इसी प्रकार 201-400 तक पहले 5.30 रुपए लग रहा था जो अब 5.50 रुपए प्रति यूनिट लिया जाएगा। 401-600 यूनिट खपत पर पहले 6.30 रुपए लग रहा था जो अब 6.50 रुपए प्रति यूनिट की दर से देना होगा। 601 यूनिट से अधिक की खपत पर पहले 7.90 रुपए प्रति यूनिट लग रहा था जो कि अब 8.10 रुपए प्रति यूनिट देना होग। इसके अलावा कृषि उपभोक्ताओं को पहले 5.05 रुपए की दर से चार्ज लगता था जो अब 5.30 रुपए हो गया है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पेसा-एफआरए समन्वय के लिए जल्द होगा टास्क फोर्स का गठन- प्रमुख सचिव बोरा
छत्तीसगढ़ विधान सभा का रजत जयंती वर्ष : विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ
कोरोना को लेकर सीएम बघेल की अपील… दिल्ली सहित पड़ोसी राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों से सावधान रहने की जरूरत… हर हाल में रोकना है संक्रमण का फैलाव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना: घर की छत पर बन रही बिजली से कोनी निवासी सागर का बिल हुआ आधा
DGP-IG कॉन्फ्रेंस : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले- अगले सम्मेलन से पहले नक्सलवाद से मुक्त होगा देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article साय सरकार की आईआईएम में सुशासन की पाठशाला… विकसित छत्तीसगढ़ का रोड मैप तैयार करने पर हुआ मंथन
Next Article दुर्ग सहित इन संभागों में लू चलने की संभावना, बस्तर में गरज-चमक के साथ चलेगी आंधी दुर्ग सहित इन संभागों में लू चलने की संभावना, बस्तर में गरज-चमक के साथ चलेगी आंधी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?