ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Exit Poll 2024 : केन्द्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सफाया… सीएम साय बोले- जीतेंगे 11 सीटें
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 06 # 18 October 2026
October 18, 2026
छत्तीसगढ़ में गो हत्या : नाबालिग लड़की सहित 11 गिरफ्तार, पुलिस को मिले थे गायों के कटे सिर
October 18, 2026
नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग
October 18, 2026
Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDelhiFeaturedLoksabha Election 2024National

Exit Poll 2024 : केन्द्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सफाया… सीएम साय बोले- जीतेंगे 11 सीटें

By Mohan Rao Published June 2, 2024
Share
SHARE

भिलाई। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले देशभर की सर्वे एजेंसियों की एग्जिट पोल सामने आ गई हैं। एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है। वहीं एग्जिट पोल्स के मुताबिक छत्तीसगढ़ में भाजपा को 10 से 11 सीटें मिलती दिख रही हैं वहीं कांग्रेस के खाते में शून्य से एक सीट जाती दिख रही है। एग्जिट पोल के आंकड़े यदि नतीजों में बदलते हैं तो पीएम मोदी अपनी जीत का हैट्रिक लगा लेंगे। पहली बार एनडीए दक्षिण भारत के तमिलनाडू व केरल में अपना खाता खोलते दिख रही है।

बता दें इस लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी व भाजपा ने अपने गठबंधन के लिए 400 पार का नारा दिया था। फिलहाल तीन सर्वे में भाजपा+ को 400 या उससे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अगर एग्जिट पोल सच साबित होते हैं, तो मोदी अपनी पार्टी को लगातार तीसरी बार चुनाव में जीत दिलाने के मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। इससे पहले वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने 303 सीट जीती थी और एनडीए की संख्या 353 थी। कांग्रेस को 53 सीट और उसके सहयोगियों को 38 सीट मिली थीं। इस बार के अनुमानों में भाजपा गठबंधन को 2019 से भी ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं।

सीएम साय ने कहा 11 सीटों पर मिलेगी जीत
एग्जिट पोल्स के आंकड़े आने के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने दावा किया है कि इस बार प्रदेश की 11 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। 4 जून के नतीजों के बाद केन्द्र में मोदी की तीसरी बार सरकार बनेगी। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने विकास का साथ दिया है जिसके नतीजे दो दिन बाद दिखेंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा- एग्जिट पोल एनडीए के पक्ष में
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एक्जिट पोल के सामने आए अनुमानों को भाजपा और एनडीए के पक्ष में बताया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 370 जनभावनाओं का विषय था। इसी तरह बीजेपी 370 से अधिक और एनडीए का 400 सीट लाने का अनुमान है। भाजपा ने 2014 में अकेले 282 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2019 में 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। शर्मा ने दावा किया कि 2024 के आम चुनाव में भाजपा को 370 और एनडीए को 400 सीट मिलेगा। जनता ने आज तक एन्टी इनकंबेंसी सुना था, लेकिन मोदी जी के आने के बाद प्रो इनकंबेंसी चलन में आ गया है भाजपा अपने लक्ष्य ‘अबकी बार 400 पार’ को हासिल करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटेगी।

एग्जिट पोल के आंकड़ों से दिग्गजों की धड़कने तेज
एग्जिट पोल सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ में दिग्गजों की धड़कने तेज हो गई हैं। एग्जिट पोल में सर्वे एजेंसियों ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को 10 से 11 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस की जीत का अनुमान है। अब सवाल यह है कि वह एक सीट कौन सी होगी जहां कांग्रेस को जीत मिल सकती है। छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव से भूपेश बघेल, जांजगीर-चांपा से डा.शिवकुमार डहरिया, महासमुंद से ताम्रध्वज साहू जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है। वहीं एग्जिट पोल से भाजपा के प्रत्याशियों की चेहरे खिले हुए हैं। हालांकि यह अभी एग्जिट पोल है और अंतिम नतीजें 4 जून को ही आएंगे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ में गो हत्या : नाबालिग लड़की सहित 11 गिरफ्तार, पुलिस को मिले थे गायों के कटे सिर

नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग

Big Accident : शीतला माता मंदिर जाने पदयात्रा कर रहे, श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 14 की मौत, 29 घायल

अमर शहीदों के बलिदान से बस्तर में शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao June 2, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मतगणना को लेकर दुर्ग पुलिस ने जारी किया पार्किंग प्लान… दोपहिया से लेकर चार  पहिया के लिए यह है प्लान
Next Article गोवा में मिस इंडिया सुपर मॉडल शो में छाई छत्तीसगढ़ की मॉडल्स…. वर्षा, क्षमा, सुजैन, सामर्थ व काव्या जैन ने मारी बाजी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?