ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अंधेकत्ल का खुलासा : पत्नी ने बेटे-भतीजे के साथ मिलकर की पति की हत्या, 6 दिन बाद सुलझा मामला
Share
Notification Show More
Latest News
रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त
October 18, 2026
जनजातीय गौरव दिवस पर 12 और 13 नवंबर को होगी राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता
October 18, 2026
shreekanchanpath 06 # 18 October 2026
October 18, 2026
छत्तीसगढ़ में गो हत्या : नाबालिग लड़की सहित 11 गिरफ्तार, पुलिस को मिले थे गायों के कटे सिर
October 18, 2026
नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

अंधेकत्ल का खुलासा : पत्नी ने बेटे-भतीजे के साथ मिलकर की पति की हत्या, 6 दिन बाद सुलझा मामला

By Mohan Rao Published May 31, 2024
Share
हत्या के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में हुई गार्ड की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के लिए अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाना काफी चुनौतीपूर्ण था। गार्ड की हत्या करने वाले कोई और नहीं बल्कि उसके सगे संबंधी निकले। गार्ड की पत्नी ने अपने नाबालिग बेटे, भतीजे और दो अन्य सुपारी किलर की मदद से इस  पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन नाबालिग सहित कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें 24 मई को टाटीबंध ब्रिज के पास एक नाले में लाश मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त चंगोराभाठा निवासी कल्याण यादव (51) के रूप में की। पुलिस को बॉडी के सिर और कान में चोट के निशान मिले थे। शक था कि हत्यारे ने किसी भारी और धारदार समान से उस पर वार किया, जिससे मौत हो गई। फिर लाश को नाले में फेंक दिया। शुरुआती जांच में ही हत्या का प्रकरण दर्ज कर इसकी विवेचना की जा रही थी। मृतक कल्याण आमानाका इलाके के एक ट्रक गैरेज में गार्ड था। लाश गैरेज से कुछ ही दूरी पर नाले में पाई गई थी। हत्या की गुत्थी सुलझाने पुलिस लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही थी लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। आखिरका एक क्लू के सहारे 6 दिन बाद पुलिस हत्यारों तक पहुंची।

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि कल्याण यादव अपनी पत्नी रोहिणी यादव और शादीशुदा साली के चरित्र पर शंका करता था। इस बात को लेकर अक्सर घर में इनके बीच विवाद होता था। विवाद के कारण उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया और अपने नाबालिग बेटे के साथ अलग रहने लगी। वहीं कल्याण यादव की साली रानी यादव अपने परिवार के साथ भिलाई में रहती थी। उसके बेटे आदित्य यादव (22) को यादव को यह पता चल गया था कि कल्याण यादव उसकी मां के चरित्र को लेकर गलत बातें करता है।

इस बात को लेकर आदित्य की कल्याण यादव से मारपीट भी हुई थी। पुलिस को जब यह सब पता चला तो उसने सभी को हिरासत में लेकर बारी बारी पूछताछ की। पूछताछ में सच्चाई बाहर आ गई। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कल्याण यादव की पत्नी रोहणी ने अपने भतीजे आदित्य यादव और नाबालिग बेटे के साथ मिलकर पूरी हत्या की प्लानिंग की। इसके लिए आदित्य ने खुर्सीपार के दो नाबालिग लड़कों को 50 हजार रुपए देने की बात कहकर अपने प्लान में शामिल किया।

वारदात वाले दिन कल्याण यादव को नाले के पास बुलाया गया और पत्थर व चाकू से हमला कर उसे मार दिया। यह पूरा नजारा मृतक कल्याण  की पत्नी अपने बेटे के साथ के ओवर ब्रिज से अपने नाबालिग बेटे के साथ देखती रही। हत्या के बाद शव को नाले में फेंक कर भाग निकले। वारदात के बाद पुलिस ने खोजबीन करके 3 नाबालिगों और मृतक की पत्नी रोहिणी और आदित्य यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

You Might Also Like

रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त

जनजातीय गौरव दिवस पर 12 और 13 नवंबर को होगी राज्य स्तरीय चित्रकला और फोटोग्राफी प्रतियोगिता

छत्तीसगढ़ में गो हत्या : नाबालिग लड़की सहित 11 गिरफ्तार, पुलिस को मिले थे गायों के कटे सिर

नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

इंद्रावती नदी की बाढ़ में फंसे लोगों के देवदूत बनी वायूसेना, एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग

Mohan Rao May 31, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 227 # 31 May 2024
Next Article जल जगार अभियान की हुई शुरूआत…. आम नागरिकों से अपील जल बचाएं आने वाला कल बचाएं

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?