ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai : पानी की चोरी पर बड़ा एक्शन, भिलाई निगम की टीम ने जब्त किए 12 टुल्लू पम्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai : पानी की चोरी पर बड़ा एक्शन, भिलाई निगम की टीम ने जब्त किए 12 टुल्लू पम्प

By Mohan Rao
Published: May 27, 2024
Share
भिलाई निगम की कार्रवाई
SHARE

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र में सोमवार को पानी चोरी पर बड़ा एक्शन लिया गया। पानी खुलने के साथ ही कुछ क्षेत्रों में टुल्लू पंप से पानी खींचने की शिकायतें मिली जिस पर सोमवार को निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मदर टेरेसा नगर जोन 03 कार्यालय क्षेत्र में टुल्लू पम्प पानी खीचने वालों पर कार्रवाई करते हुए 12 टूल्लू पम्प निगम ने जब्त किया।

दरअसल निगम आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग पानी सप्लाई के दौरान टूल्लू पम्प लगाकर पानी खींच रहे हैं। इससे दूसरी बस्तियों में पानी का सप्लाई ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए आयुक्त ने सभी जोन आयुक्तो को निर्देशित किया की रोज सुबह अपने क्षेत्रो में जाएं और जहां पर भी अवैध रूप से टुल्लू पम्प लगाकर पानी खींचा जा रहा है उस पर कार्रवाई करें। जिससे  गर्मी के दिनो में अंतिम छोर तक पानी पहुंचे और सभी नागरिको को शुद्व पेयजल मिले।

भिलाई निगम क्षेत्र में इस प्रकार खींचा जा रहा है पानी

आयुक्त के निर्देश निगम की टीम अपने अपने क्षेत्र का प्रातः भ्रमण कर रही है। इस दौरान जोन क्रमांक 03 वार्ड 34 एवं 35 मिलन चौंक के पास लोग के साथ व्यवसायियों द्वारा टुल्लू पम्प लगाकर पानी खींचा जा रहा था। नगर निगम के अमला को देखकर लोगों अपने पंप को छिपा दिए और दरवाजा बंद कर लिए। पूछताछ में बोले हम मोटर नहीं चलाते हैं। जब निगम की टीम ने जांच की तो टुल्लू पंप मिले। निगम ने 12 पंप जब्त कर लोगों को समझाइश दी। इस कार्रवाई के दौरान जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, कार्यपालन अभियंता भेश्राम सिन्हा, सहायक अभियंता आलोक पसीने, उपअभियंता मरकाम, कृष्णा जंद्येल, सुपरवाईजर श्याम कुमार आदि उपस्थित रहे।

आयुक्त देवेश ध्रुव ने लोगों से अपील की है कि निगम का उददेश्य है कि हर नागरिक को शुद्व पेयजल मिले। आप सब भी सहयोग करे किसी प्रकार से टूल्लू पम्प लगाकर अवैध रूप से पानी का दोहन करना कानून अपराध है। पकड़े जाने पर नगर निगम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। यही नहीं बिजली की भी कटौती भी हो सकती है। आयुक्त ने कहा कि जब लोग शुरू में मोटर से पानी खीच लेते है तो पानी सप्लाई का प्रेशर कम हो जाता है, जिससे आगे के बस्तीयो में जल प्रवाह की गति रूक जाती है। 

सावन महीने के अंतिम सोमवार को शिवालयों में लगी भक्तों की भीड़, मंत्री अकबर ने की पूजा
मुख्यमंत्री साय आज बस्तर को देंगे 356 करोड़ से अधिक की सौगात, विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
छत्तीसगढ़ में शिक्षा आदि के क्षेत्र में चलाए जा रहे नवाचारी योजनाओं की केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सरकार ने की सराहना
क्या है रेट्रो वॉकिंग? जानिए इससे कौन से 5 बड़े फायदे मिलते हैं…
ओम-द बैटल: मेकर्स ने आदित्य रॉय कपूर के जन्मदिन पर की फिल्म की अनाउंसमेंट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी कन्हर नदी, छत्तीसगढ़ और झारखंड के लिए वरदान मानी जाने वाली नदी सूखी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी कन्हर नदी, छत्तीसगढ़ और झारखंड के लिए वरदान मानी जाने वाली नदी सूखी
Next Article एक मुश्त संपत्तिकर जमा करने पर निगम दे रहा 6.25 प्रतिशत की छूट, 31 मई तक उठा सकते हैं लाभ

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?