ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उल्टी-दस्त प्रभावित गांव बोड़ेगांव में स्वास्थ्य अमला, सीएमएचओ ने कहा स्थिति नियंत्रित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedHealth

उल्टी-दस्त प्रभावित गांव बोड़ेगांव में स्वास्थ्य अमला, सीएमएचओ ने कहा स्थिति नियंत्रित

By Mohan Rao
Published: May 16, 2024
Share
SHARE

दुर्ग। ग्राम बोड़ेगांव (ननकट्ठी) में उल्टी-दस्त की आऊटब्रेक की सूचना प्राप्त होने पर  से नियमित रूप से सक्रिय सर्वेलेंस किया जा रहा है। जिला मुख्यालय से गुरुवार को डॉ. जेपी मेश्राम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग के साथ डॉ. एसके मेश्राम, जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी दुर्ग, डॉ. सीबीएस बंजारे, जिला सर्विलेंस अधिकारी, दुर्ग रितीका मसीह, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, राजेन्द्र वर्मा, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, निकुम, संदीप वर्मा, आरएमए, टेमेन्द्र देशमुख एवं महेश्वरी बघेल, आरएचओ सुपरवाईजर व स्वास्थ्य कार्यकर्ता सहित काम्बेट टीम के अन्य सदस्यों द्वारा संक्रमित क्षेत्र का दौरा किया गया।

बता दें 16 मई 2024 को उक्त संक्रमित क्षेत्र में उल्टी-दस्त के 07 नये मरीज मिले जिन्हें दस्त की शिकायत है। 02 डायरिया व दस्त के मरीज को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ननकट्ठी रिफर किया गया। जिनमें से एक पुरूष 50 वर्ष एवं एक महिला 38 वर्ष को चिकित्सकीय उपचार दिया जा रहा है। 01 महिला 42 वर्ष जिनका श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज, जुनवानी में चिकित्सकीय उपचार करा रहे हैं, उनकी स्थिति सामान्य है। 14 मई 2024 से आज दिनाँक तक ग्राम बोड़ेगांव में कुल 47 प्रकरण में 03 मरीज विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सकीय उपचार ले रहे हैं व अन्य 44 मरीजों का घर पर चिकित्सकीय उपचार चल रहा है, व स्वास्थ्य लाभ ले रहे है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार काम्बेट टीम व मितानिन द्वारा संक्रमित क्षेत्र का सर्वे किया जा चुका है। मितानिनों एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता को प्रभावित क्षेत्र में सतत् निगरानी किये जाने निर्देशित किया गया है एवं 24×7 स्वास्थ्य केन्द्रों में ड्यूटी लगायी गयी है। कुल 92 घरों का भ्रमण किया गया 180 ओ.आर.एस. पैकेट, 210 जिंक, मैट्रोनिडाजोल के 134 टेब. वितरित किये गये है एवं ग्राम पंचायत में सरपंच की सहायता से गांव में उल्टी-दस्त होने पर सूचना देने की मूनादी करायी जा रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, दुर्ग द्वारा मैदानी स्तर पर सरपंच, ग्राम पंचायत बोड़ेगांव व रवेलीडीह तथा चिकित्सा अधिकारी, आर.एम.ए., विकासखंड कार्यकम प्रबंधक, एरिया सुपरवाईजर, सी.एच.ओ., एन.एन.एम., स्टाफ नर्स, मितानिन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थिति में बैठक लिया जाकर निर्देशित किया गया कि प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त दवाईयों का भंडारण रखा जावे एवं गंभीर मरीजों को तत्काल हायर सेंटर रिफर किया जाए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम, ने बताया कि जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी, दुर्ग एवं जिला सर्विलेंस अधिकारी, महामारी, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट, आईडीएसपी द्वारा चिकित्सकीय टीम के साथ रवेलीडीह व बोड़ेगांव के दोनों सरपंच को सलाह दी गयी थी कि ग्राम बोड़ेगांव से रवेलीडीह पानी सप्लाई होने वाली पाईपलाईन तत्काल बंद किया जाए एवं पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इसके बाद गुरुवार से पाईप लाईन का मरम्मत किया जा रहा है तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पानी जॉच सैम्पल लिया गया एवं चिकित्सकीय टीम द्वारा स्टूल सैम्पल जॉच हेतु लिया गया। वर्तमान मे उल्टी-दस्त के प्रभावित क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण पर है।

Air Show: वायुसेना की ताकत देख मंत्र मुग्ध हुए लोग, 65 लड़ाकू विमानों ने दिखाए हैरतअंगेज कलाबाजियां
बिलासपुर-भोपाल के बीच उड़ान पांच जून से, एयरपोर्ट अथोरिटी ऑफ इंडिया ने दिखाई हरी झंडी
महावीर जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा विधायक वोरा व महापौर बाकलीवाल हुए शामिल
बस्तर से सरगुजा तक “हमर तिरंगा” कार्यक्रम की धूम
त्योहारों से पहले जनता को तोहफा, सरकार ने घटाया खाने के तेलों पर आयात शुल्क… जाने आपकी जेब को कितनी मिलेगी राहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर के जिम में 17 साल के लड़के की मौत, वर्कआउट करते समय हुआ बेहोश, हार्टअटैक का अंदेशा
Next Article Breaking News : देर रात रेलवे अफसरों ने दी हरी झंडी, शुरू हो गया सुपेला अंडरपास… लोगों ने ली राहत की सांस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?