ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर का निर्देश : चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही कार्यालयीन रूटीन कार्य पर ध्यान दें अधिकारी
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कलेक्टर का निर्देश : चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही कार्यालयीन रूटीन कार्य पर ध्यान दें अधिकारी

By Mohan Rao Published May 14, 2024
Share
SHARE

जनसमस्या एवं जनशिकायत के लंबित प्रकरण तत्परतापूर्वक निपटायें, पानी की समस्या से निपटने हो समुचित प्रबंध

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में जनसमस्याओं एवं जन शिकायतों के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों को त्वरित रूप से निराकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि चुनाव सम्पन्न होने के साथ ही कार्यालयीन रूटीन कार्य पर अधिकारी ध्यान देवें। उन्होंने गर्मी के मौसम में जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या न हो, इसे ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को पानी सप्लाई हेतु समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है।

कलेक्टर ने कहा कि अभियान चलाकर लंबित राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया जाए। इसी प्रकार राजस्व न्यायालय के प्रकरण जल्द से जल्द निराकृत किया जाए। किसान किताब एन्ट्री, आधार सींडिंग, डिजीटल हस्ताक्षर, नक्शा बटांकन आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिला अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच विशेषज्ञ चिकित्सों के माध्यम से कराने शिविर आयोजित किया जाए। उन्होंने इस हेतु सिविल सर्जन को आवश्यक पहल करने के निर्देश दिये।

जिले में बायोमेडिकल वेस्ट पर कार्यशाला आयोजित करने और मानसून के दौरान मौसमी बीमारी की रोकथाम हेतु चिकित्सालयों में समुचित प्रबंध करने सीएमएचओ को निर्देशित किया है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने जिले के सहकारी समितियों एवं पंजीकृत दुकानों में खरीफ फसल बीज व खाद भण्डारण एवं वितरण की जानकारी भी ली। उन्होंने सभी एसडीएम और उप संचालक कृषि को बीज व खाद की सेम्पल जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने बालोद जिले के करकाभांट शक्कर कारखाना को गन्ने की आपूर्ति के लिए जिले में गन्ने की पैदावारी को बढ़ावा देने बालोद जिले से लगे एरिया के किसानों को गन्ने की फसल के लिए प्रोत्साहित करने व आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने उप संचालक कृषि को निर्देशित किया।

कलेक्टर ने कहा कि आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी स्कूल, आश्रम एवं छात्रावासों की आवश्यक मरम्मत करा ली जाए। जिला शिक्षा अधिकारी, आर.ई.एस. एवं संबंधित जनपद पंचायत इस पर विशेष ध्यान देवें। उन्होंने अधिकारियों को विभाग से संबंधित 31 मार्च तक के सभी लंबित प्रकरण निराकृत कर लेने के निर्देश दिये है। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कहा कि जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से विभिन्न खेलों के सब-जुनियर एवं जुनियर वर्ग के प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं को बीएसपी के खेल प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी। ताकि वे आने वाले दिनों में अपने प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने इस हेतु जिला खेल अधिकारी को बेहतर कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये है।

बैठक में एडीएम अरविन्द एक्का,  वनमंडलाधिकारी चन्द्रशेखर परदेशिया, नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नगर निगम भिलाई-3 चरोदा के आयुक्त दशरथ राजपूत, नगर निगम रिसाली के आयुक्त मोनिका वर्मा, अपर कलेक्टर बीके दुबे एवं योगिता देवांगन, सभी एसडीएम व जनपद सीईओ सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Mohan Rao May 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bijapur : 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 39 लाख के इनामी नक्सली भी शामिल…. इस साल अब तक 76 ने किया सरेंडर
Next Article अपोलो के 4 डाक्टरों को हाईकोर्ट से राहत, न्यायिक प्रक्रिया रोकी, कहा- ऐसे में डॉक्टर इलाज करना छोड़ देंगे! अपोलो के 4 डाक्टरों को हाईकोर्ट से राहत, न्यायिक प्रक्रिया रोकी, कहा- ऐसे में डॉक्टर इलाज करना छोड़ देंगे!

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?