ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bijapur Encounter : मारे गए सभी नक्सलियों की हुई शिनाख्त, दो नक्सलियों पर था 8-8 लाख का इनाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

Bijapur Encounter : मारे गए सभी नक्सलियों की हुई शिनाख्त, दो नक्सलियों पर था 8-8 लाख का इनाम

By Mohan Rao
Published: May 12, 2024
Share
बीजापुर मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की हुई शिनाख्त
SHARE

बीजापुर। जिले के पीडिया के जंगलों में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में मारे गए सभी 12 नक्सलियों की पहचान हो गई। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी जितेन्द्र यादव ने प्रेसवार्ता कर सभी नक्सलियों की पहचान बताई। साथ ही मुठभेड़ से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। एसपी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में दो पर 8-8 लाख का इनाम था। वहीं कुल 30 लाख रुपए के इनामी नक्सली इस मुठभेड़ में मारे गए। मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।

एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि बीजापुर का पीडिया इलाका दक्षिण बस्तर डिविजनल नक्सलियों का गढ माना जाता है। इस क्षेत्र में एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया गया जिसमें कोबरा, डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाला। एसपी ने बताया कि गंगालूर थाना क्षेत्र के अंर्तगत पीडिया के जंगलों में सुबह पांच बजे से शाम छः बजे तक पुलिस और नक्सलियो की मुठभेड चलती रही। इस अभियान में कोबरा डीआरजी सीआरपीएफ और एसटीएफ के जवानों के साथ मुठभेड हुई। मुठभेड में जवानों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर शव बरामद किया है।

मुठभेड़ में यह नक्सली मारे गए
मारे गए नक्सलियों में बुधु ओयाम मिलिटी कम्पनी नम्बर दो सदस्य पीपीसीएम पता मल्लेपल्ली थाना बासागुडा इनामी आठ लाख, कल्लू पुनेम मिलिटी कम्पनी नम्बर दो सदस्य पीपीसीएम इनामी आठ लाख, लक्खे कुंजाम एसीएम गंगालूर एरिया कमेटी इतावार थाना गंगालूर इनामी पांच लाख ,भीमा कारम मिलिटी प्लाटून नम्बर 12 सदस्य पीपीसीएम इनामी पांच लाख, सन्नू लेकाम मिलिशिया प्लाटून कमांडर पीडिया आरपीसी पीडिया थाना गंगालूर इनामी दो लाख, सुखराम अवलम जनताना सरकार उपाध्यक्ष पीडिया आरपीसी, पीडिया थाना गंगालूर इनामी दो लाख, चैतू कुंजाम मिलिशिया सदस्य पीडिया आरपीसी पता इतावार थाना गंगालूर इनामी तीस हजार, सुनीता कुंजाम मिलिशिया सदस्य पीडिया आरपीसी इतावार थाना गंगालूर इनामी तीस हजार, सन्नू अवलम भूमकाल मिलिशिया सदस्य पीडिया आरपीसी पीडिया थाना गंगालूर इनामी तीस हजार, जोगा बरसी मिलिशिया सदस्य पीडिया आरपीसी इतावार थाना गंगालूर इनामी तीस हजार, भीमा ओयाम मिलिशिया सदस्य आरपीसी पीडिया थाना गंगालूर इनामी 10 हजार, दुला तामो मिलिशिया सदस्य पीडिया आरपीसी पीडिया थाना गंगालूर 10 हजार राशि घोषित था।

मुठभेड़ में तीन नक्सली भी घायल
एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि आईईडी की चपेट में आने से सुरक्षाबल के दो जवान घायल हुए हैं। वहीं क्रॉस फायरिंग के दौरान एक ग्रामीण घायल अवस्था में मिला है। इसके अलावा मुठभेड में तीन नक्सली भी घायल हुए हैं।जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसपी जितेन्द्र यादव ने बताया कि इस अभियान में यह भी देखने को मिला कि सुबह पहली मुठभेड के बाद नक्सलियों ने अपने कपड़े बदले और ग्रामीणों के साथ शामिल हो गये थे।  

पालनार एवं मुतवेंडी कैम्प पर हमला करने का था प्लान
एसपी ने बताया कि टीसीओसी के लिए नक्सली एकत्रित हुए थे और उनकी पालनार एवं मुतवेंडी कैम्प पर हमला करने की योजना थी। पीड़िया के जंगल में नक्सली संगठन के एसजेडसी सदस्य चैतु, लेंगु एवं पापाराव, पीएलजीए कंपनी नम्बर 02 कमांडर वेल्ला, DVC सचिव हुंगा, प्लाटून नम्बर 13 कमांडर झीतरू, प्लाटून नम्बर 12 कमांडर सुखराम, मलांगिर एरिया कमेटी प्लाटून नम्बर 24 कमांडर जयलाल, गंगालूर एरिया कमेटी सचिव दिनेश मोड़ियम एवं अन्य 100-150 सशस्त्र नक्सली की उपस्थिति की सूचना पर मुठभेड हुई।

देश में कोरोना के दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव जारी: बीते 24 घंटे में 43,071 नए मामले आए सामने… 955 मरीजों ने गंवाई जान
टाइगर 3 के बाद शाहरुख खान की इस फिल्म में हुई रिद्धि डोगरा की एंट्री?
होटल कैंबीन ने भरा 5000 जुर्माना
कोरोना के टीके पर खुशखबरी: फरवरी तक आ सकती है देसी वैक्सीन
44 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को मिलेगा श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ, उनके खातों में ट्रांसफर किये जाएंगे 29 करोड़ रुपए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: जब पीना ही है तो थोड़ा ढंग से पियो
Next Article छत्तीसगढ़ में नहीं बदलेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूलों के नाम : सांसद विजय बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?