ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग एसपी ने तीन पुलिस कर्मियों पर की कार्रवाई, एक एएसआई सस्पेंड और दो को किया लाइन अटैच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग एसपी ने तीन पुलिस कर्मियों पर की कार्रवाई, एक एएसआई सस्पेंड और दो को किया लाइन अटैच

By Mohan Rao
Published: May 12, 2024
Share
एसपी जितेन्द्र शुक्ला
SHARE

भिलाई। कोर्ट का आदेश न मानने व वाहन चोरी की रिपोर्ट न लिखने के कारण तीन पुलिस कर्मियों पर एसपी दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला ने कार्रवाई की है। इनमें दो एएसआई और एक महिला आरक्षक शामिल है। एसपी ने कोर्ट के निर्देशों का पालन न करने के लिए एक एएसआई संजय कुमार साहू को सस्पेंड कर दिया। वही वाहन चोरी के मामले में रिपोर्ट नहीं लिखने पर एक एएसआई सुभाष चंद्र बोरकर और केस डायरी समय पर नहीं पहुंचाने पर महिला आरक्षक नूतन साहू को लाइन अटैच कर दिया गया है।  

मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने दुर्ग पुलिस के सभी स्टाफ को निर्देशित किया था कि उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय की ओर से प्राप्त आदेश या निर्देश का अच्छी तरह से अवलोकन कर एसपी को उससे अवगत कराना है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग में पदस्थ एएसआई संजय कुमार साहू ने हाईकोर्ट के आदेश को एसपी के संज्ञान में लाए बिना थाना प्रभारी को कार्रवाही के लिए भेज दिया। हाईकोर्ट ने रंजीत कंडरा उर्फ सोमनाथ की द्वारा दायर याचिका के संबंध में 26 अप्रैल 2024 को दिशा निर्देश दिए थे। एसपी ने इस लापरवही माना और उसे सस्पेंड कर दिया है।

इसी तरह पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ एएसआई सुभाष चन्द्र बोरकर ने बीते 10 मई को अपनी मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंचे बजरंग पारा वसुंधरा नगर भिलाई निवासी आकाश सिंह से दुर्व्यवहार किया और उसकी रिपोर्ट भी नहीं लिखी। इसके अलावा महिला थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक नूतन साहू दहेज के प्रकरण के एक मामले की विवेचना कर रही थी। 10 मई को प्रकरण की केश डायरी दुर्ग न्यायालय द्वारा मांगी गई थी। इसके बाद भी महिला प्रधान आरक्षक ने केश डायरी न्यायालय में पेश नहीं की। इतना ही नहीं वो न्यायालय गई और न्यायालय परिसर में ही आरोपी के अधिवक्ता के साथ दुर्व्यवहार करने लगी। उक्त दोनों मामलों में एसपी ने कार्रवाई करते हुए दोनों को लाइन अटैच कर दिया।

Splitsvilla 14 की विनर साउंडूस मौफकीर, जिनकी फोटोज ने बनाया सबको दीवाना
2023 के अंत तक फ्लेज इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग के 500 छात्रों को मिलेगा प्लेसमेंट
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड
रात को लूट और अगले दिन आरोपी गिरफ्तार, सड़क पर टहल रहे बुजुर्ग का मोबाइल छीनकर भागा था बदमाश
भेंट मुलाकात में बघेल का 66 करोड़ कातोहफा: नगर पंचायत अभनपुर बनेगा नगरपालिका, खोरपा को मिली आईटीआई की सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : किसानों के खाते से 1.84 करोड का गबन, HDFC बैंक मैनेजर के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए कैसे लगाया चूना
Next Article राजधानी में आज बरसेंगे बदरा, 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी धूल भरी आंधी राजधानी में आज बरसेंगे बदरा, 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी धूल भरी आंधी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?