ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 11 साल में तीन ब्रेन स्ट्रोक के बाद भी महिला ने नहीं हारी हिम्मत, स्वस्थ्य होकर लौटी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedHealth

11 साल में तीन ब्रेन स्ट्रोक के बाद भी महिला ने नहीं हारी हिम्मत, स्वस्थ्य होकर लौटी

By Mohan Rao
Published: May 10, 2024
Share
SHARE

भिलाई। 53 वर्षीय इस महिला को पिछले 11 सालों में तीन-तीन स्ट्रोक (मस्तिष्काघात) हो गए। पहली बार उन्हें 2013 में मस्तिष्काघात के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 2017 में वे एक बार फिर स्ट्रोक का शिकार हो गईं। इस बार 28 अप्रैल को उन्हें तीसरी बार अस्पताल लाया गया। दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ एक बार फिर उन्होंने स्ट्रोक को मात दे दिया और घर लौट गईं।

न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर नचिकेत दीक्षित ने बताया कि स्ट्रोक के मरीजों को अत्यधिक सावधान रहना पड़ता है। थोड़ी सी लापरवाही घातक सिद्ध हो सकती है। इस बार महिला को जब हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल लाया गया तो उसके बायें हाथ एवं पैर में अत्यधिक कमजोरी के साथ ही उनकी जुबान लड़खड़ा रही थी। भोजन को निगलने में दिक्कत हो रही थी। बिना सहारे के वे खड़ी भी नहीं हो पा रही थी।

डॉ दीक्षित ने बताया कि इसे मेडिकल भाषा में हेमीपैरेसिस कहते हैं जिसे आधे शरीर का पक्षाघात कह सकते हैं। इसकी वजह से शरीर का संतुलन गड़बड़ा जाता है। मस्तिष्काघात, मेरूदंड में चोट या मेरूरज्जू में संकुचन या संवेदनावाही तंत्रिकाओं पर दबाव के कारण ऐसा हो सकता है। मरीज का तत्काल इलाज प्रारंभ किया गया जिसमें फिजियोथेरेपी शामिल थी। एक सप्ताह के इलाज के बाद मरीज की स्थिति काफी सुधर चुकी थी। उन्हें आवश्यक हिदायतों के साथ छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि लंबे समय तक चलने वाले इलाज में अकसर मरीज लापरवाह हो जाते हैं और दवाइयां नियमित रूप से नहीं लेते या उसे पूरी तरह छोड़ देते हैं। यही वजह है कि मरीज को बार-बार ऐसे संकटों का सामना करना पड़ता है। इस मामले में भी ऐसा ही हुआ। जब-जब मरीज ने दवा छोड़ी उसकी हालत फिर से बिगड़ गई। यदि वे लगातार दवाइयां लेती रहतीं और समय-समय पर फॉलोअप के लिए चिकित्सक के पास आती तो इस स्थिति को टाला जा सकता था।

दिल्ली में मंत्रियों के समूह की हुई बैठक, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने जीएसटी सुधारों पर रखा ठोस विजन
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन: हार भी जाओ तो ग़म न करो… फिर से खेलो और हौसला कम न करो
छत्तीसगढ़ में कोरोना का अब तक सबसे बड़ा रिकार्ड…. पिछले 24 घंटे में मिले 7 हजार से अधिक नए मरीज, 44 की मौत
आपके द्वार आयुष्मान: वार्ड 12 कोहका में लगा नि:शुल्क शिविर… जिला अध्यक्ष तुलसी साहू ने किया शुभारंभ
100 करोड़ के घोटाले में फंसे पार्थ चटर्जी से मंत्री पद छिना, ईडी की कार्रवाई के बाद ममता ने हटाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : सेंट्रल एवेन्यू में कार की टक्कर से स्कूटी सवार दो महिला आरक्षक घायल… हालत गंभीर
Next Article रंग लाया चेम्बर का अभियान : पहले मतदान-फिर दुकान से बढ़ा प्रतिशत का मतदान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?