ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लोकसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ में थम गया चुनावी शोर, अब डोर टू डोर प्रचार में लगे प्रत्याशी…कल होगा मतदान
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedLoksabha Election 2024

लोकसभा चुनाव : छत्तीसगढ़ में थम गया चुनावी शोर, अब डोर टू डोर प्रचार में लगे प्रत्याशी…कल होगा मतदान

By Mohan Rao Published May 6, 2024
Share
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का तीसरा चरण
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के तहत सात सीटों में होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। रविवार शाम से प्रचार थमने के बाद प्रत्याशियों ने डोर-टू-डोर प्रचार करना शुरू कर दिया है। चुनावी शोर थमने के बाद सोमवार को भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ता वोटर्स स्लिप बांटने के बहाने लोगों से संपर्क कर रहे हैं। भले की लाउड स्पीकर व सभाओं का दौर थम गया हो लेकिन दोनों की प्रमुख दलों के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी का साइलेंट प्रचार कर रहे हैं।

बता दें लोकसभा चुनाव का तीसरे चरण के सात सीटों पर मतदान सात मई को होना है। इनमें लोकसभा सीट रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और सरगुजा में मतदान होना है। तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ में 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। तीसरे चरण के कुल प्रत्याशियों में 142 पुरुष और 26 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। राज्य के 15,701 मतदान केंद्रों में तीसरे चरण का चुनाव होगा। इसमें 114 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। दूसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 6,567 मतदान केंद्र चिन्हित हैं। सभी 7 सीटों पर मतदान का समय सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक होगा।

इन दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला
तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों के साथ ही प्रदेश में चुनाव खत्म हो जाएंगे। इसके बाद सभी प्रत्याशियों को 4 जून का इंतजार रहेगा क्योंकि इस दिन परिणाम सामने आएंगे। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होगा। रायपुर लोकसभा सीट पर पहली बार बृजमोहन अग्रवाल मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के विकास उपाध्याय के साथ हैं। दुर्ग लोकसभा सीट पर मौजूदा सांसद विजय बघेल के सामने कांग्रेस के राजेंद्र साहू हैं। कोरबा में भाजपा की कद्दावर नेत्री सरोज पांडेय और कांग्रेस मौजूदा सांसद ज्योत्सना महंत के बीच मुकाबला होगा। इसी प्रकार जांजगीर चांपा में भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के सामने कांग्रेस के शिव कुमार डहरिया मैदान में हैं। सरगुजा में भाजपा के चिंतामणि महराज व कांग्रेस की शशि सिंह के बीच मुकाबला है। इसके अलावा रायगढ़ सीट पर भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के सामने कांग्रेस की शशि सिंह की चुनौती है।

सभी 7 लोकसभा क्षेत्रों में ड्राई-डे घोषित
मतदान तिथि के 48 घंटे पहले से ही सभी 7 लोकसभा क्षेत्रों में ड्राई डे घोषित हैं। तीसरे चरण के मतदान के लिए रविवार शाम से मतदान तिथि 7 मई तक शराब दुकानें बंद रहेंगी। यह आदेश रायपुर सहित दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों लागू के लिए रहेगा। लोकसभा क्षेत्र के सीमवर्ती क्षेत्रों में तीन किमी के दायरे तक शराब की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। यही नहीं मतदान से पहले मतदाताओं को लुभाने अवैध रूप से शराब के वितरण व बिक्री पर पुलिस प्रशासन की कड़ी नजर है।

सीएम साय ने कहा – 11 सीटें जीतेंगे
चुनाव प्रचार थमने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में प्रेसवार्ता लेकर छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों में जीत दर्ज करने का दावा किया है। सीएम साय ने प्रेसवार्ता के जरिए छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई और लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटियों को भी गिनाया। सीएम साय ने कहा कि पूरे देश मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में देखना चहता है। छत्तीसगढ़ में भाजपा 11 में से सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Mohan Rao May 6, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय का कांग्रेस पर तंज, कहा- इनकी कथनी और करनी में अंतर, सभी 11 सीटों पर जीत को लेकर भाजपा का बड़ा दावा सीएम साय का कांग्रेस पर तंज, कहा- इनकी कथनी और करनी में अंतर, सभी 11 सीटों पर जीत को लेकर भाजपा का बड़ा दावा
Next Article बालोद में तूल पकड़ता नीट परीक्षा में लापरवाही का मामला, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर परिजनों का हंगामा बालोद में तूल पकड़ता नीट परीक्षा में लापरवाही का मामला, बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ को लेकर परिजनों का हंगामा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?