ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों में लगेंगे इकोफ्रेंडली टेंट, कलेक्टर ने कहा- पानी व कूलर की भी करें व्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedLoksabha Election 2024

भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केन्द्रों में लगेंगे इकोफ्रेंडली टेंट, कलेक्टर ने कहा- पानी व कूलर की भी करें व्यवस्था

By Mohan Rao
Published: May 2, 2024
Share
कलेक्टर ने ली बैठक
SHARE

मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने की समीक्षा, मतदान प्रतिशत बढ़ाने मुनादी के दिए निर्देश

दुर्ग। आगामी 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है। दुर्ग लोकसभा सहित छत्तीसगढ़ की शेष सभी 7 सीटों पर इसी दिन मतदान होना है। भीषण गर्मी को देखते हुए इस बार मतदान केन्द्रों में इकोफ्रेंडली टेंट लगाए जाएंगे। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने सुविधा अनुसार मतदान केन्द्रों में टेंट, कूलर व पंखे सहित पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में गुरुवार को कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं एवं उचित प्रबंधन के संबंध में विभागीय अधिकारियों से समीक्षा की। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मतदान दिवस के पूर्व दुरूस्त कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी मतदान केन्द्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के तहत प्याऊ घर बनाने और मटके में ठंडे पानी, गिलास, मग आदि के साथ ही बैठने की व्यवस्था, छाया की व्यवस्था, बैंच, आवश्यकतानुसार कूलर-पंखे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

गर्मी के मौसम के दृष्टिगत जनसामान्य को पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल और छाया की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारियों को समन्वित तरीके से कार्य करने कहा। कलेक्टर ने सभी सेक्टर अधिकारियों को प्रत्येक बूथों में ओआरएस घोल, नीबू का पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि शिशुवती माताओं, दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों को लंबी कतार में खड़ा नहीं होना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखे।

कलेक्टर ने मतदान दलों के भोजन के संबंध में व्यवस्था करने के निर्देश दिए। हर बूथ में प्रकाश की समुचित एवं वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए। मतदान केन्द्रों में ओ.आर.एस. घोल उपलब्ध रहे। सभी बूथों के सेक्टर अधिकारियों के पास मितानिन, एम्बुलेंस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का नंबर होना चाहिए। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए विशेषतः मुनादी किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बूथों में सेल्फी जोन बनाएं। कतार व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए सहयोगी दल की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि मतदाताओं को किसी भी प्रकार से असुविधा न हो। सभी आवश्यक व्यवस्था के लिए अधिकारी पहले से ही मानिटरिंग करें और सभी तैयारी रखें। सभी सेक्टर अधिकारी व सहायक रिर्टर्निंग ऑफिसर इस बात का विशेष ध्यान रखे कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, विशेष तौर पर महिला मतदाता का।

शिक्षा विभाग को दी गई जिम्मेदारी
कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने शिक्षा अधिकारी को प्रत्येक बूथों में भृत्य की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए, ताकि वे सभी बूथो में पीने के पानी व कूलर में पानी भरने की व्यवस्था कर सके। साथ ही उन्होंने पालना गृह में बच्चों की देखरेख के लिए आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भी ड्यूटी लगाने को कहा, ताकि जो भी मतदाता अपने छोटे बच्चों को लेकर आए उसे पालना गृह में देखरेख कर सके।

चिकित्सक को सतर्क रहने दिए निर्देश
कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रत्येक बूथ में आंगनबाड़ी सहायिकाओं, मितानिन और आवश्यकता पड़ने पर हाट बाजार के स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित चिकित्सक का उपयोग किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने मतदान दिवस पर सभी अस्पतालों के चिकित्सक को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी व निजी सभी अस्पताल के एम्बुलेंस बूथ के आसपास राउंड लगाने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत एम्बुलेंस की सुविधा ली जा सके। साथ ही वालंटियर भी लगे रहे ताकि अगर किसी की तबियत खराब हो रही है या लाईन में खड़े रहने पर कमजोरी महसूस कर रहा है तो वालंटियर उनकी मदद कर सके। चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वह बूथों में अपनी डॉक्टर की टीम के साथ एक बार निरीक्षण करें। 

बैठक में एडीएम अरविंद एक्का, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर दीपक निकुंज, महेश राजपूत, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग, भिलाई, रिसाली, भिलाई चरोदा, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सेक्टर अधिकारी उपस्थित थे।

देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा नोएडा: 2023 से उड़ान शुरू होने का लक्ष्य, आज होगा करार
अब तक मिले 67 लाख 92 हजार राशन कार्ड के नवीनीकरण आवेदन, 15 मार्च तक बड़ी तारीख
ODI World Cup-2023: करारी हार के बाद इस देश में बवाल, किया पूरा क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त
सिरपुर महोत्सव में दिखती है कला व संस्कृति की अनोखी झलक
महिला की लापरवाही ले लेती जान, जवान की सतर्कता ने बचाई जिंदगी, देखे वीडियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Weather Update: 45-46 डिग्री की गर्मी के लिए रहें तैयार! रायपुर-दुर्ग में पारा 42 पार, अगले चार दिनों में तीन से चार डिग्री बढ़ेगा तापमान Weather Update: 45-46 डिग्री की गर्मी के लिए रहें तैयार! रायपुर-दुर्ग में पारा 42 पार, अगले चार दिनों में तीन से चार डिग्री बढ़ेगा तापमान
Next Article सक्ती में पोहा और रसगुल्ला खाने के बाद 100 से ज्यादा हुए बीमार सक्ती में पोहा और रसगुल्ला खाने के बाद 100 से ज्यादा हुए बीमार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?