ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका : प्रदेश की इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन, भाजपा का रास्ता साफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedLoksabha Election 2024National

कांग्रेस को लगा बड़ा झटका : प्रदेश की इस सीट से कांग्रेस प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन, भाजपा का रास्ता साफ

By Mohan Rao
Published: April 29, 2024
Share
अक्षय कांति बम
SHARE

इंदौर। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। ताजा मामले में मध्यप्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। इस सीट पर भाजपा व कांग्रेस की सीधी टक्कर थी और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के नाम वापस लेने पर भाजपा के लिए मुकाबला आसान हो गया है।

बता दें इंदौर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम व भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के बीच सीधा मुकाबला था। इनके अलावा निर्दलीय व अन्य दलों के प्रत्याशी मैदान में है। नामांकन वापसी के दिन कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने नाम वापस लेकर ऐस बम फोड़ा कि कांग्रेस चारों खाने चित हो गई है। अब भाजपा के सामने निर्दलीय और अन्य दलों के अलावा कोई प्रत्याशी नहीं बचा है। भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी के सामने इंदौर में अब कोई बड़ी चुनौती नहीं बची है और इनकी जीत आसान हो गई है। बताया जा रहा है कि नामांकन वापसी के बाद अक्षय कांति बम ने भाजपा प्रवेश कर लिया है। इसे लेकर मध्यप्रदेश के दिग्गज भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गिय ने एक्स हैंडल पर ट्वीट भी किया है।

इंदौर से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी श्री अक्षय कांति बम जी का माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda जी, मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी व प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp जी के नेतृत्व में भाजपा में स्वागत है। pic.twitter.com/1isbdLXphb

— Kailash Vijayvargiya (Modi Ka Parivar) (@KailashOnline) April 29, 2024

सूरत में निर्विरोध चुने गए मुकेश दलाल
इससे पहले सूरत में भी कुछ ऐसा ही घटनाक्रम सामने आया था।  सूरत से कांग्रेस प्रत्याशी निलेश कुंभानी का परचा रद्द होने और बाकी 8 निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद भाजपा प्रत्याशी मुकेश दलाल निर्विरोध निर्वाचित हो गए। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी के तीन प्रस्तावकों ने चुनाव आयोग से शिकायत कर नामांकन पत्र में जाली हस्ताक्षर के आरोप लगाए थे। जांच के बाद चुनाव अधिकारी ने कुंभानी को प्रस्तावकों के साथ बुलाया था, पर वह पेश नहीं कर पाए। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया।

रेलवे ब्रेकिंग: दुर्ग से पुरी के बीच फिर से मिलेगी स्पेशल ट्रेन की सुविधा… इस दिन से शुरू होगी ट्रेन… पांच जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे एक्सट्रा कोच
अभाविप छत्तीसगढ़ इकाई के अमित प्रदेश अध्यक्ष व मनोज प्रदेश मंत्री के रूप में निर्विरोध निर्वाचित
बूढ़ादेव की बनेगी 71 फीट सबसे ऊंची प्रतिमा, रायपुर में कांसा-पीतल से मूर्ति स्थापित करेगी छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना
छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धि: नए साल के पहले दिन मोर जमीन-मोर मकान में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारत सरकार से मिला अवार्ड
मुख्यमंत्री साय करेंगे छत्तीसगढ़ का वैश्विक मंच पर नेतृत्व, ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ बनेगा वैश्विक निवेश केंद्र का आकर्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : सनकी पति ने कर दी पत्नी की बेरहमी से हत्या, चरित्र पर था संदेह… आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
Next Article तीन सटोरिए गिरफ्तार : मोबाइल, नगदी सहित सट्टापट्टी बरामत… छावनी पुलिस की कार्रवाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?