ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नशेड़ी पुलिस कर्मी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, दो भाइयों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

नशेड़ी पुलिस कर्मी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या, दो भाइयों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: April 26, 2024
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशेड़ी पुलिस कर्मी की उसके भाइयों ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। शराब के नशे में गाली गलौच करने से विवाद शुरू हुआ और उसके बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। दो भाइयों ने अपने नशेड़ी पुलिस कर्मी भाई की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान उनका एक और भाई और पुलिस कर्मी की पत्नी बीच बचाव करने का प्रयास किया लेकिन तब तक देर हो गई। बेहोशी की हालत में तीनों भाई उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

इस मामले में कोरनेलियुस टोप्पो (60) निवासी रमसमा कजरा थाना नारायणपुर जिला जशपुर ने शुक्रवार सुबह कुनकुरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि वे चार भाई है। सबसे बड़ा भाई फिरदियुस टोप्पो परिवार सहित सागर (मप्र) में रहता है। छोटा संझला भाई रूबेन टोप्पो परिवार सहित रायपुर में रहता है। सबसे छोटा भाई प्रभात टोप्पो जिला बल पुलिस में रायगढ जिला में आरक्षक के पद पर कार्यरत है। प्रभात टोप्पो शराब पीने का आदी है औ इसके कारण वह नौकरी ठीक से नहीं करता था। करीब 3-4 साल पहले नौकरी छोड़कर अपने घर हर्राडांड में आकर परिवार साथ रहता था। रोज शराब पीकर घर में अपने पत्नी व बच्चों के साथ लडाई झगडा व मारपीट करता था। उसकी पत्नी व बच्चे डर से उनके रिश्तेदार के घर में रात में सोने चले जाते थे। मृतक के व्यवहार से उसके परिवार के लोग काफी परेशान थे।

कोरनेलियुस टोप्पो ने बताया कि 25 अप्रैल 2024 की सुबह 7 बजे वह व उसके छोटे भाई प्रभात टोप्पो पत्नी किराये के गाड़ी में एक रिश्तेदार के दफन कार्यक्रम में शामिल होने पत्थलगांव बीटीआई चौक के पास गये थे। वहां पर प्रार्थी का संझला भाई रुबेन टोप्पो भी रायपुर से आया था। दफन-कफन करने के बाद रूबेन टोप्पो को साथ लेकर प्रार्थी लोग पत्थलगांव से अपने छोटा भाई प्रभात टोप्पो के घर हर्राडांड रात करीब 8:30 बजे पहुंचे। बड़ा भाई फिरदियुस टोप्पो पहले से प्रभात टोप्पो के घर में आकर रुका था। कुछ देर बाद उसका छोटा भाई प्रभात टोप्पो नशे के हालत में घर पहुंचा।

इस दौरान फिरदियुस टोप्पो और रुबेन टोप्पो ने मिलकर प्रभात टोप्पो को दारू पीकर आने पर डांट झपट लगाई। तब प्रभात टोप्पो ने आक्रोशित होकर कहा कि मैं पुलिस वाला हूं और मेरे घर में आकर मुझे डांट रहे हो तुम दोनों को अंदर करवा दूंगा। इतना कहने के साथ ही तीनों में विवाद शुरू हो गया। फिरदियुस टोप्पो और रूबेन टोप्पो ने मिलकर डंडे से प्रभात टोप्पो को उसके घर के सामने आंगन में पिटाई करने लगे। इस दौरान कोरनेलियुस टोप्पो और प्राभत टोप्पो की पत्नी ने बीच बचाव किया लेकिन विवाद थमा नहीं। ज्यादा पिटाई से प्रभात टोप्पो बेहोश हो गया। इसके बाद तीनों भाई रात में ही बोलेरो गाडी में होलीक्रास अस्पताल कुनकुरी लेकर आये जहां डाक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। इस मामले में कुनकुरी पुलिस ने धारा 302, 34 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी फिरदियुस टोप्पो और रूबेन टोप्पो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, एएसपी अनिल सोनी के निर्देशन व एसडीओपी कुनकुरी विनोद मंडावी, थाना प्रभारी कुनकुरी मल्लिका तिवारी सहित टीम एसआई खोमराज ठाकुर, एएसआई रामजी साय पैंकरा, मनोज कुमार साहू,  प्रधान आरक्षक त्रिनाथ यादव, आरक्षक चन्द्रशेखर बंजारे, अमित एक्का आदि की इस मामले में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: बीते 24 घंटे में मले 27 नए मरीज… 15 जिलों में संक्रमण का एक भी मामला नहीं
CG Election 2023: एग्जिट पोल के बाद दोनों पार्टियां कर रही सरकार बनाने का दावा, सीएम बघेल बोले- हमें अपने काम पर भरोसा
दा गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी हुए राष्ट्रीय गतका कप के लिए जालंधर रवाना
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में मिले 2.76 लाख मरीज, 22 राज्यों में संक्रमण की दर 15 फीसदी से ज्यादा, इन 6 राज्यों में सुधरे हालात
मोडिफाइड मोटरसाइकिल चलाने वाले हो जाएं सावधान… यातायात पुलिस है अलर्ट… कट रहा इतना चालान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लोकसभा चुनाव 2024 : छत्तीसगढ़ में वोटिंग खत्म, शाम 6 बजे तक छत्तीसगढ़ में 71 फीसदी से ज्यादा मतदान
Next Article IPL 2024 : कोलकाता और पंजाब मैच में टूटे कई रिकार्ड, छा गया छत्तीसगढ़ का छोरा शशांक

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?