ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: आयुष्मान फार्म भरने पर भड़के सियान
Share
Notification Show More
Latest News
Gustakhi Maaf: बिहार में मानव बलि के विरोध में 5 लोगों की बलि
Gustakhi Maaf: बिहार में मानव बलि के विरोध में 5 लोगों की बलि
July 9, 2025
shreekanchanpath 266 # 09 July 2025
shreekanchanpath 266 # 09 July 2025
July 9, 2025
बुद्ध प्रतिमा की स्थापना से मैनपाट बनेगा शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान : सीएम साय
बुद्ध प्रतिमा की स्थापना से मैनपाट बनेगा शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान : सीएम साय
July 9, 2025
उफान पर महानदी, 10 से 15 फीट ऊपर जलस्तर बढऩे से अमेठी एनीकट पुल जलमग्न; आवाजाही ठप
उफान पर महानदी, 10 से 15 फीट ऊपर जलस्तर बढऩे से अमेठी एनीकट पुल जलमग्न; आवाजाही ठप
July 9, 2025
कुआं बना एक्सपायरी दवा खपाने का अड्डा, कमीशन के चक्कर में मनमाने तरीके से दवाइयों की खरीदी
कुआं बना एक्सपायरी दवा खपाने का अड्डा, कमीशन के चक्कर में मनमाने तरीके से दवाइयों की खरीदी
July 9, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: आयुष्मान फार्म भरने पर भड़के सियान

By Om Prakash Verma Published April 25, 2024
Share
Gustakhi Maaf: बिहार में मानव बलि के विरोध में 5 लोगों की बलि
Gustakhi Maaf: बिहार में मानव बलि के विरोध में 5 लोगों की बलि
SHARE

-दीपक रंजन दास
राजनीति के लगातार बिगड़ते चेहरे से झल्लाए एक बुजुर्ग ने जमकर भड़ास निकाली। सेक्टर-9 मेन हॉस्पिटल के उत्तर में स्थित तालाब किनारे उनसे मुलाकात हो गई। वो इतने गुस्से में थे कि जुबान लडख़ड़ा जा रही थी। बोले – कांग्रेस को राजनीति से संन्यास ले लेना चाहिए। अब पार्टी में वह बात नहीं रही जो उसे एक महान राजनीतिक दल बनाती थी। कोई विचारधारा नहीं है। राहुल गांधी खूब मेहनत कर रहे हैं। जितना वो मेहनत करते हैं, उतना ही ट्रोल भी होते हैं। कांग्रेस की पूरी सेना चुपचाप बैठकर इसका तमाशा देखती है। ऐसे नेताओं को चुनाव से काफी पहले कांग्रेस छोड़ देना था। कुछ कुर्सियां खाली होतीं, कुछ नए चेहरों को मौका मिलता। यही हाल भाजपा का है। उनके पास दिखाने के लिए सिर्फ एक चेहरा है। उसी चेहरे को दिखाकर वो विधानसभा चुनाव जीतते हैं, लोकसभा चुनाव जीतते हैं और विदेश नीति भी चलाते हैं। चुनाव से ऐन पहले केन्द्र सरकार योजना जारी करती है और पूरी की पूरी भाजपा उसका प्रचार करने निकल पड़ती है। विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाएं एक हजार रुपये मिलने का फार्म भर रही थीं तो अब 70 पार के बुजुर्गों से पांच लाख रुपए वाले आयुष्मान कार्ड का फार्र्म भरवाया जा रहा है। क्यों भरवाया जा रहा है फार्म? क्या फार्म नहीं भरेंगे तो खुद को बुजुर्ग नहीं साबित कर पाएंगे? या योजना केवल उनके लिए है जो फार्र्म भरेंगे? भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए, पर कोई पूछने वाला भी तो हो। वैसे भी आयुष्मान योजना बीमारों के लिए है। जो बीमार नहीं हैं उन्हें इससे कोई लेना देना नहीं है। कार्ड कितने का है इससे भी कोई फर्क नहीं पड़ता। सरकार ने बीमारियों के पैकेज बना रखे हैं। इस पैकेज रेट पर किसी भी अस्पताल में इलाज नहीं होता। वैसे भी सरकार ने बहुत सोच समझकर 70 पार के लोगों के लिए 5 लाख रुपए तक के इलाज की योजना बनाई है। जो शरीर 70 साल तक बिना मरम्मत के चल गया हो, इतना तो तय हो ही जाता है कि उसमें कोई मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट नहीं है। उसका चेसिस और बॉडी फिट है। उम्र के साथ थोड़ा धुआं तो छोड़ेगी ही। पर यह इंसानी शरीर है जिसका न तो इंजन बदला जा सकता है और न ही क्लच प्लेट। रही बात वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों की तो इसका इलाज करो या न करो, दोनों बराबर होता है। मामूली बीमारियां होती हैं जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में ही हो जाता है। वैसे भी 70 पार के अधिकांश लोगों के पास जन्म का कोई प्रमाणपत्र नहीं है। उनका जन्म घर पर हुआ था। इसलिए जो उनके आधार कार्ड में लिखा है, वही सही है। अभी भी लोग राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर अस्पताल जाते हैं तो आयुष्मान कार्ड वहीं निकल जाता है। ये दोनों कार्ड उसके पास भी हैं, फिर फार्म क्यों? यह सरकारी खर्च पर चुनाव प्रचार है।

You Might Also Like

Gustakhi Maaf: बिहार में मानव बलि के विरोध में 5 लोगों की बलि

बुद्ध प्रतिमा की स्थापना से मैनपाट बनेगा शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान : सीएम साय

उफान पर महानदी, 10 से 15 फीट ऊपर जलस्तर बढऩे से अमेठी एनीकट पुल जलमग्न; आवाजाही ठप

कुआं बना एक्सपायरी दवा खपाने का अड्डा, कमीशन के चक्कर में मनमाने तरीके से दवाइयों की खरीदी

नक्सलियों के बिछाए आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के दो जवान घायल, सर्चिंग जारी

Om Prakash Verma April 25, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जगदलपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग जगदलपुर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग
Next Article हाईकोर्ट ने सरकार और एनएच अथॉरिटी से मांगा जवाब, हादसे रोकने क्या पहल की गई छत्तीसगढ़ के स्थाई न्यायाधीश हो सकते हैं राकेश मोहन पांडेय , सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की सिफारिश
× Popup Image

Ro.No.-13286/35

#BhilaiNews  #SeemantKashyap  #KPNews  #GroundReport  #ViralNews #cgnews
#BhilaiBuzz   #LocalUpdate  #BreakingNews  #ChhattisgarhNews  #RealIndia
Bhilai में पैग कम बनाना पड़ा भारी...Ground पर अलग ही माहौल... | Seemant Kashyap | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


RSS MP News Feed

You Might Also Like

Gustakhi Maaf: बिहार में मानव बलि के विरोध में 5 लोगों की बलि

Gustakhi Maaf: बिहार में मानव बलि के विरोध में 5 लोगों की बलि

July 9, 2025
बुद्ध प्रतिमा की स्थापना से मैनपाट बनेगा शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान : सीएम साय

बुद्ध प्रतिमा की स्थापना से मैनपाट बनेगा शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान : सीएम साय

July 9, 2025
उफान पर महानदी, 10 से 15 फीट ऊपर जलस्तर बढऩे से अमेठी एनीकट पुल जलमग्न; आवाजाही ठप

उफान पर महानदी, 10 से 15 फीट ऊपर जलस्तर बढऩे से अमेठी एनीकट पुल जलमग्न; आवाजाही ठप

July 9, 2025
कुआं बना एक्सपायरी दवा खपाने का अड्डा, कमीशन के चक्कर में मनमाने तरीके से दवाइयों की खरीदी

कुआं बना एक्सपायरी दवा खपाने का अड्डा, कमीशन के चक्कर में मनमाने तरीके से दवाइयों की खरीदी

July 9, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?