ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर ने ली एफएसटी और एसएसटी की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर दिए यह निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट
October 19, 2026
कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन
October 19, 2026
अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस
October 19, 2026
भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात
October 19, 2026
राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कलेक्टर ने ली एफएसटी और एसएसटी की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर दिए यह निर्देश

By Mohan Rao Published April 24, 2024
Share
SHARE

भिलाई। लोकसभा निर्वाचन 2024 दुर्ग जिला अंतर्गत गठित उड़नदस्ता दल(एफएसटी), स्थैतिक निगरानी दल (एसएसटी) के दल प्रभारियों की बैठक बुधवार को व्यय प्रेक्षक प्रसन्ना वी. पत्तनसेठ्ठी, पुलिस प्रेक्षक अनुपम शर्मा के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में आयोजित की गई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने निगरानी दल मंे तैनात सभी अधिकारी को पूरे समय चौकन्ना रहकर मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने मार्ग से गुजरने वाली प्रत्येक वाहनों का अनिवार्य रूप से जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में तैनात टीम को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों की भलीभांति जानकारी होनी चाहिए, जिससे कार्य करने एवं निर्णय लेने में आसानी होगी। इसमें लापरवाही पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वाहनों की जांच के दौरान जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए यह सुनिश्चित करें। उन्होंने जरूरत के मुताबिक ऐसे जगहों पर स्थैतिक निगरानी दलों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि निगरानी दल के सभी सदस्य अपने जिम्मदारियों और दायित्वों को भलीभांति समझ लें। जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना हम सभी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी एसएसटी दल अपने निर्धारित चेकपोस्टों में तैनात रहेंगे और अपने क्षेत्र में भारी मात्रा में लाए जाने वाले नगदी, अवैध शराब, संदेहास्पद वस्तु या शस्त्रों इत्यादि की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखेंगे। उन्होंने वहां से गुजरने वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि अनावश्यक किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं किया जाए। साथ ही संदेहास्पद वस्तुओं की वीडियोग्राफी कराते हुए पारदर्शिता के साथ नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। प्रत्येक चेकपोस्ट में स्थैतिक निगरानी दल की ड्यूटी लगाई गई है। ये सभी दल 24×7 घंटे शिफ्टवाईस कार्यस्थल में उपस्थित रहेंगे। कार्यस्थल पर दूसरे शिफ्ट का अधिकारी नही आ जाता, तब तक पहले शिफ्ट का अधिकारी अपना कार्यस्थल को नही छोड़ते हुए वाहनों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की सूचना मिलने पर तत्काल पूरी दल के साथ पहुंचकर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने को कहा।

व्यय प्रेक्षक प्रसन्ना वी. पत्तनसेठ्ठी ने कहा कि वाहनों के चेकिंग के दौरान वीडियोग्राफी कराते समय वाहन चालक का नाम, गाड़ी का नंबर, रजिस्टर में आवश्यक जानकारी की दिनांकवार एंट्री जरूर करें। सभी एफएसटी और एसएसटी टीम भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालान करें।  सभी निगरानी दल अलर्ट होकर चेकपोस्टों से होकर गुजरने वाली प्रत्येक वाहनों की जांच अनिवार्य रूप से करें। निगरानी दल चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा किए जाने वाले व्यय जैसे सभा, जुलूस, रैली, रोड शो, आदि पर किए जाने वाले व्यय तथा शिकायतों के संबंध में आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने दलों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पिछले विधानसभा निर्वाचन में आप लोगों को कार्य करने का अनुभव है। इस बार भी तनावमुक्त होकर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा।

पुलिस प्रेक्षक अनुपम शर्मा ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों आदि के आवाजाही पर नजर रखने के लिए गठित दल पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करें। एफएसटी और एसएसटी की टीम निर्वाचन से संबंधित कोई गतिविधि संदिग्ध पाये जाने पर उसकी जांच जरूर करें। उन्होंने निर्वाचन कार्य को प्रभावित करने वाले प्रत्येक गतिविधियों की वीडियोग्राफी करते हुए गाड़ी का नंबर, वाहन चालक का नाम, मोबाईल नंबर इत्यादि रजिस्टर में एंट्री करने को कहा। बैठक में एडीएम अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर महेश राजपूत, लवकेश ध्रुव, उत्तम ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सहित एफएसटी व एसएसटी के अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

नवमी पर विधायक रिकेश ने किया 101 नवजात कन्याओं का पूजन, 11-11 हजार का सुरक्षा किट भेंट

कल से शुरू होगी रावघाट के लिए मेमू, अभनपुर-कुरूद ब्रॉड गेज लाइन का भी होगा उद्घाटन

अपराधियों का MCU एवं NAFIS में बायोमेट्रिक रिकॉर्ड बना रही दुर्ग पुलिस

भलपहरी और अचानकपुर में ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, दी 48 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत का संदेश लेकर कबीरधाम पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली का भव्य स्वागत

Mohan Rao April 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पुरानी रंजिश में बीए के छात्र पर जानलेवा हमला, पुलिस ने निकाला आरोपियों का जुलूस… देखें Video
Next Article अजय भसीन की मुहिम से व्यापारियों में उत्साह, व्यापारियों को एकजुट कर 100 प्रतिशत मतदान का संकल्प

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?